हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Personality Traits: 'पुरानी यादों के कैदी' कहलाती हैं ये 4 राशियां, 10 साल पुरानी लड़ाई का 'जवाब' सोचकर पछताते हैं आज

Zodiac Personality Traits: कुछ लोग पुरानी बातें, रिश्ते और यादें कभी नहीं भूल पाते हैं. यहां तक कि 10 साल पुरानी बहस, फोटो या किसी की कही बात भी उनके दिमाग में घूमती रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी 4 राशियां अतीत से सबसे अधिक जुड़ी मानी जाती हैं.

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: हर घर, परिवार और समाज में कुछ लोग ऐसे जरूर होते हैं, जो पुरानी बातों को आसानी से छोड़ ही नहीं पाते हैं. इसे आपने भी नोटिस किया होगा. चाहे 10 साल पुरानी बहस हो, कोई पुरानी फोटो, कोई फेवरेट गाना या किसी की कही हुई कोई बात, किसी की शादी-बारात की कोई घटना, ये सब कुछ उनके दिमाग में बार-बार चलता रहता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ऐसा कुछ राशियों के लोगों के साथ अधिक होता, जो अतीत से बहुत गहराई से जुड़े रहते हैं. पुराने रिश्ते, पुरानी लड़ाइयां और पुराने दुख इन्हें लंबे समय तक याद रहते हैं. आइए जानते हैं, ऐसी 4 राशियों के बारे में जिन्हें ‘पुरानी यादों का कैदी’ कहा जाता है.

कर्क – भावनाओं में बहने वाले लोग

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए ये लोग काफी इमोशनल होते हैं. बचपन की छोटी-छोटी यादें, पुराने दोस्त, पुरानी तस्वीरें या पसंदीदा जगहें, ये सब इनके दिल के बहुत करीब रहती हैं. अगर कोई पुरानी बात याद आ जाए तो ये उसे बार-बार सोचते रहते हैं और उसी एहसास में खो जाते हैं. कई बार इसी वजह से ये वर्तमान की जिंदगी और कामकाज पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य

विज्ञापन

वृश्चिक – गहरी चोट की यादें लेकर जीने वाले

वृश्चिक राशि वाले किसी भी बात को दिल से लगा लेते हैं. अच्छी याद हो या बुरी, दोनों इन्हें लंबे समय तक याद रहती हैं. अगर किसी ने सालों पहले कुछ गलत कह दिया हो, तो भी ये उसे नहीं भूलते. कई बार 10 साल पुरानी बहस याद करके सोचते रहते हैं कि उस समय ऐसा जवाब देना चाहिए था. पुरानी बातें याद करके ये खुद भी परेशान हो जाते हैं.

मीन – कल्पनाओं में खोए लोग

मीन राशि के लोग सपनों और कल्पनाओं की दुनिया में जल्दी खो जाते हैं. जब आज का समय मुश्किल लगता है, तो ये पुराने अच्छे दिनों को याद करके सुकून ढूंढ़ते हैं. पुराने गाने, पुरानी जगहें और बीते हुए खूबसूरत पल इन्हें बार-बार अपनी तरफ खींचते हैं. इनके लिए अतीत ऐसी जगह है, जहां ये बार-बार लौटना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय

वृषभ – बदलाव से डरने वाले लोग

पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ के लोगों को बदलाव ज्यादा पसंद नहीं आता है. इन्हें अक्सर लगता है कि कॉलेज के दिन, पुराना घर या पहली नौकरी वाला समय ही सबसे बढ़िया था. पुरानी चीजों और पुराने अनुभवों से इनका खास लगाव होता है. कई बार ये सोचते रहते हैं कि काश वो पुराने सुनहरे और चमकीले दिन फिर से वापस आ जाएं.

विज्ञापन

चलती का नाम गाड़ी

आपको बता दें कि कई बार ये लोग बीती बातों में इतने उलझ जाते हैं कि वर्तमान समय को खुलकर जी ही नहीं पाते हैं. इसलिए ये नए मौकों और अच्छे चांस को खो देते हैं. अतीत कितना भी सुंदर हो, लेकिन वह वापस नहीं आ सकता है, क्योंकि जो बीत गया, वह बीत गया, आगे बढ़ना ही जिंदगी है.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में मृत व्यक्ति से बात करना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola