Zodiac Personality Traits: यदि आपको लगता है आपके जीवन से संघर्ष समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है, पूरी मेहनत के बाद भी सफलता दूर-दूर रहती है, तो ज्योतिष शास्त्र से अपने भाग्य के ‘लॉकिंग पीरियड’ को चेक कर सकते हैं। जी हां, इस शास्त्र की मान्यता है कि हर व्यक्ति का नसीब एक कंसिडेरेबल टाइम के बाद ही खुल पाता है।
चाहे आप किसी भी इंडस्ट्री या फील्ड में काम करते हों, आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की किस्मत 40 साल की उम्र के बाद गजब तरीके से टर्न लेती है और वे तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है। ऐसा अधिकतर 5 राशियों के व्यक्तियों के जीवन में होता है कि मैच्योरिटी एज 40 के बाद धन और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि (Taurus)
राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के लोग काफी मेहनती, ईमानदार और धीरज वाले होते हैं। लेकिन जीवन में करियर की शुरुआत में ये मेहनत का फल नहीं पा पाते हैं और निराश भी हो जाते हैं। इस राशि के लोग अक्सर 40 के बाद अपने संचित अनुभव से किस्मत का साथ पाते हैं और सही डिसिजन से अपार धन-दौलत और प्रतिष्ठा पाते हैं।
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस 3 मूलांक के लोग बनते हैं ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’, चेक करें इनमें कहीं आप भी नहीं
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि राशिचक्र की छठी राशि है, जो परफेक्शन की दीवानी मानी जाती हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में ये दूसरों से मदद पाने के चक्कर में काफी समय गंवा देते हैं। इन्हें खुद की शक्ति की समझ 40 के उम्र के बाद जब आती है, तो अपने लॉजिकल माइन्ड और स्किल से अपने करियर-कारोबार को टॉप पर ले जाते हैं और धन बरसा देते हैं।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि
मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के स्वामी शनि हैं और यह राशिचक्र की दसवीं राशि है। ये काफी अनुशासन से बंधे रहने वाले लोग होते हैं। शुरुआत में कम अनुभव से अक्सर ये संघर्षों में जीते हैं। लेकिन ये कभी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ते हैं। यह देखा गया है कि इनके ऊपर ग्रह, विशेषकर शनि, मैच्योरिटी एज यानी 40 के बाद ही मेहरबान होते हैं। तब ये खूब बड़ा मकाम हासिल करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines