हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Personality Traits: पैसा कमाने की मशीन होती हैं ये 4 राशियां, कुबेर जैसा दिमाग रखते हैं ये लोग

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 राशियों के लोग कुबेर जैसी रणनीतिक बुद्धि और धन कमाने का जन्मजात हुनर रखते हैं. ये लोग हर अवसर को मुनाफे में बदल सकते हैं और पैसे का निवेश और प्रबंधन करने में बड़े माहिर होते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
4 राशियों के लोग हर अवसर को मुनाफे बदल सकते हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Zodiac Personality Traits: आपने भी शायद यह नोटिस किया होगा कि कुछ लोग चाहे वह कैसा भी काम क्यों न हो, यदि वे हाथ लगा देते हैं, तो सफलता और पैसा बरसा देते हैं. सच में यह आचार्यजनक बात है, एक तरह कुछ लोग हड्डी तोड़ मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं ले पाते हैं, वहीं ये लोग हर मौके को गोल्ड में बदल देते हैं. इसक उत्तर ज्योतिष शास्त्र में मिलता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि कुछ खास राशियां होती हैं, जिनका दिमाग धन के देवता कुबेर की तरह चलता है- कहां पैसा लगाना है, कैसे सेविंग्स करनी है, पैसे को डबल कैसे बना दें, ऐसे कामों को पूरा करने वे लोग महारथी होते है. आइए जानते हैं, किन राशियों के पास होती हैं, ऐसी क्षमताएं?

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशिचक्र में दूसरे स्थान पर आने वाली राशि है, जो पृथ्वी तत्व से जुड़ी है. शुक्र के स्वामित्व वाले इस राशि के लोग काफी व्यावहारिक होने के साथ धीरज रखकर काम करने वाले होते हैं. साथ ही ये फूलप्रूफ प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं. हर जोखिम को समझकर निर्णय लेते हैं. ये आर्थिक सुरक्षा को समझते हैं, इसलिए कमाने के साथ सेविंग्स की कला भी जानते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि के लोग डिसिप्लिन, हार्ड वर्क और लगातार काम करने वाले होते हैं. राशिचक्र की इस 10वीं राशि में ऐसे गुण उनके ग्रह स्वामी शनि के प्रभाव से आती है. ये न केवल वर्कहॉलिक बल्कि काफी दूर तक देखने और सोचने वाले होते हैं. यही कारण है कि ये लोग नौकरी हो या बिजनेस, वहां पैसे का ढेर लगा देते हैं. इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग जमीन से उठकर आगे बढ़ते हैं और एम्पायर खड़ा कर देते हैं. ये सच में कुबेर जैसी बुद्धि वाले होते हैं.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मैच्योरिटी एज 40 के बाद संवरता है इन 3 राशियां का नसीब, कमाते हैं अपार धन और इज्जत

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशिचक्र की छठी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं. इस ग्रह के प्रभाव से ये लोग लॉजिकल और कैलकुलेशन में आगे होते हैं, जो करियर-कारोबार में पैसे की बारीकियों को समझते हैं. इनका एनालिसिस बेहद मजबूत होता है, जिससे मार्केट की ऊंच-नीच को तुरंत भांप लेते हैं. ये निवेश से खूब धन कमाते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे नहीं. इसके साथ ही ये बेवजह के खर्चों से बचने का प्रयास करते हैं, फलतः धन संचय बढ़ता जाता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

ऐसा लगता है को इस राशि के लोगों को सच में कुबेर का वरदान मिला होता है. वेदिक ज्योतिष राशिचक्र की इस आठवीं राशि के स्वामी मंगल हैं, जबकि वेस्टर्न ज्योतिष में यह प्लूटो ग्रह से जुड़ा है. ये ग्रह इन लोगों को अपार ऊर्जा और अदम्य इच्छाशक्ति देते हैं. ये लोग स्ट्रैटिजी बनाने में बनाने में महागुरु होते हैं. यही वजह कि जहां आम लोगों को लॉस होता है, ये लोग अच्छी रणनीति से प्रॉफ़िट ले आते हैं. साथ ही ये रिस्क लेने से नहीं डरते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Watching Time in Dream: सपने में घड़ी देखना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola