Zodiac Personality Traits: आज के जमाने में सत्यवादी हरिश्चंद्र या युधिष्ठिर बनना मुश्किल है. व्यावहारिक रूप से जिंदगी में कमोबेश एकाध झूठ कभी न कभी किसी न परिस्थिति में इंसान बोल ही लेता है. यह इंसान का स्वभाव है, जो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों से निर्धारित होता है. इस शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों में 2 राशियां ऐसी हैं, जो बेहद चिकनी-चुपड़ी बातें करती हैं और इतनी सफाई से झूठ जाती हैं कि हर हाल में यकीन करना पड़ता है. हालांकि, इसे हम बुरी बात कह सकते हैं, लेकिन यह अवगुण एम्बैसडर, गुप्तचर सेवा और जासूसी जैसे कामों के लिए गुण बन जाता है. आइए जानते हैं, किन दो राशियों के लोग ऐसे होते हैं, जिनकी मीठी बातों में राज छिपा होता है?
ज्योतिष शास्त्र में मिथुन और वृश्चिक ऐसी दो मुखर राशियां हैं, जिनके जातक अपनी शानदार संवाद शैली और रहस्यमयी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. यह देखा गया है कि वे बहुत सफाई से और परिस्थिति के अनुकूल बात को बदलकर झूठ बोलने में माहिर होते हैं. आइए ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन दोनों राशियों की प्रवृत्तियां को थोड़ा और गहराई में जानते हैं.
मिथुन की बातों का खेल
मिथुन राशि के लोगों को तेज दिमाग और शानदार कम्युनिकेशन के लिए जाना जाता है. ये किसी भी बात को तुरंत नए तरीके से पेश कर सकते हैं. बातचीत के दौरान सामने वाले की सोच समझना भी इनके लिए आसान माना जाता है. यही खूबी कभी-कभी इन्हें बात घुमाने में माहिर बना देती है. माहौल बदलते ही इनका जवाब भी बदल जाता है. ये सीधे झूठ बोलने के बजाय शब्दों का ऐसा खेल करते हैं कि सामने वाला कन्फ्यूज हो जाता है.
आप ध्यान देंगे तो पाएंगे कि इनका मिलनसार और चार्मिंग अंदाज भी इसमें उनकी काफी मदद करता है. इनकी बातचीत में आत्मविश्वास रहता है. चेहरे पर घबराहट कम होती है. इसी वजह से इनकी कही बात पर जल्दी भरोसा हो जाता है.
वृश्चिक का रहस्यमयी अंदाज
वृश्चिक राशि का स्वभाव मिथुन से बिल्कुल अलग माना जाता है. ये ज्यादा बोलने के बजाय कम बोलकर बात समझने वाले होते हैं. अपनी निजी जिंदगी और सीक्रेट्स हर किसी से शेयर नहीं करते हैं. इनका सबसे खास पहलू इनका रहस्यमयी व्यक्तित्व माना गया है. जरूरत पड़ने पर ये अपनी भावनाएं चेहरे पर आने नहीं देते हैं. इसी वजह से इनके हाव-भाव देखकर सच और झूठ का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
ज्योतिषीय मान्यताओं में वृश्चिक को रणनीतिक सोच वाला भी माना गया है. ये बिना जरूरत अपनी अगली चाल सामने नहीं रखते हैं. किसी सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय बात को अपने हिसाब से मोड़ सकते हैं. ये लोग अक्सर राजनयिक कार्यों में माहिर होते हैं.
ये बन सकती है काम की खूबी
इन दोनों राशियों में बताई जाने वाली ये खूबियां हर स्थिति में नकारात्मक नहीं होतीं है. तेज कम्युनिकेशन, परिस्थिति को समझना और गोपनीयता बनाए रखना कई प्रोफेशन में काम आता है. मिथुन की संवाद क्षमता मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन जैसे कामों में उपयोगी हो सकती है. वृश्चिक का शांत स्वभाव रिसर्च, जांच और ऐसी भूमिकाओं में मदद कर सकता है, जहां गोपनीय जानकारी संभालनी पड़ती है.
यह भी पढ़ें: Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines