Smart Gadget vs Diary: आज हम सभी स्मार्ट गैजेट्स से युग में जी रहे हैं। हमारी डायरी भी अब डिजिटल हो गई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां एक क्लिक पर हर याद का कैद हो जाती है। लेकिन, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनका दिल आज के हाइटेक जमाने में भी पुरानी डायरी के पन्नों पर ही धड़कता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग स्क्रीन की गर्म रोशनी नहीं, बल्कि नर्म कागज की खास खुशबू और पेन की स्याही में अपने निशां ढूंढ़ते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
कर्क राशि – यादों का संदूक
कर्क राशि के लिए पुरानी डायरी कोई साधारण चीज नहीं है, बल्कि उनके लिए यह जिंदगी भर की यादों का पिटारा होती हैं। इसकी वजह है, इस राशि के जातक का हमेशा भावनाओं की अतल गहराई में डूबा रहना। ये लोग हर एहसास को कागज पर उकेरने में सहज होते हैं। वहीं, स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन के शोर से ये बेचैन हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Astrology Secrets: क्या अंतरिक्ष में भी होता है राहु-केतु का असर, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य
वृश्चिक राशि – पन्नों का भरोसा
वृश्चिक राशि के लोग थोड़े शक्की, रहस्यमय और गोपनीय होते हैं। इनके मन में हमेशा गैजेट के हैक होने का डर बना रहता है। यही कारण है कि ये लोग अपने राज किसी डिजिटल क्लाउड पर नहीं रखते हैं। बल्कि, एक डायरी इनका सबसे सुरक्षित दोस्त है। इसके पन्नों पर वे बिना किसी डर के अपने गहरे से गहरे से गहरे अनुभव लिख देते हैं।
मीन राशि – सपनों की स्याही
मीन राशि के लोगों के लिए किसी डिवाइस या मोबाइल की स्क्रीन पर उंगली फेरने से अधिक एक शांत कोने में बैठकर कविताएं और कहानियां लिखना पसंद है। इनके लिए कागज पर कलम चलाने की आवाज एक संगीत की तरह है। इन्हें लगता है कि डायरी के पन्ने इनके हर ख्वाब को जिंदा रखते हैं।
यह भी पढ़ें: Twins Fate Astrology: क्या जुड़वां बच्चों की किस्मत एक जैसी होती है, जानें ज्योतिष के अजीबोगरीब रहस्य
वृषभ राशि – स्थिरता का स्पर्श
ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि को पुरानी परंपराओं और स्थायित्व का प्रतीक माना गया है। डिजिटल स्क्रीन की चमक इनकी आंखों को चुभती है, इसलिए ये हमेशा पेन की तरफ ही लौटते हैं। डायरी पर अपनी दिनचर्या, योजना और कल्पना को लिपिबद्ध करना इनकी आदत का हिस्सा है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines