Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र में राशियों को रहस्यों की खान कहा गया है, क्योंकि किसी भी राशि के इतने पहलू होते हैं कि उन्हें एकसाथ समझना लगभग असंभव ही होता है. यही कारण है कि एक ही राशि के दो इंसान एक जैसे नहीं होते हैं. इंसानों के इसी स्वभाव से जुड़ा एक रोचक पहलू यह है कि कुछ लोग मुंह पर तारीफों के पल बांधते हैं, लेकिन वही लोग पीठ पीछे खूब आलोचना भी करते हैं.
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों को चिन्हित किया गया है, जो अपनी चिकनी-चुपड़ी और मीठी बातों से किसी का भी दिल चुटकी में जीत लेते हैं, जब मौका मिलता हैं अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए चाल चलने से नहीं चूकते हैं. ऐसे लोगों को ‘मीठी छुरी’ कहा गया है. आइए जानते हैं, किन राशियों के लोगों में ऐसे स्वभाव कूट-कूट कर भरे होते हैं?
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में टूटी चीजें रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु नियम और मान्यताएं
मिथुन राशि – संवाद में श्रेष्ठ
मिथुन राशिचक्र की तीसरी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं, जो में बुद्धि-चातुर्य और श्रेष्ठ संवाद के गुण भरते हैं. जाहिर है कि ऐसे लोग हंसी-मजाक करने वाले और एक होशियार वार्ताकार होते हैं. मिलनसारिता भी इनकी एक बेस्ट क्वालिटी है. लेकिन इसके साथ ही इनमें एक डुअल कैरेक्टर मिलता है, जिससे पता नहीं चलता है कि ये कब क्या तारीफ करे देंगे या और कब चुगली से कान भर देंगे.
तुला राशि – नाराजगी से परे
तुला राशि के लोगों को किसी नाराजगी पसंद नहीं है. वैसे भी ये लोग शांतिप्रिय किस्म के लिए कूटनीति के साथ बैलेंस बनाकर चलने वाले होते हैं. यह सब शुक्र के प्रभाव से होता है. कोई नाराज न हो, इसलिए ये मीठे वचन से सबका दिल खुश किए रहते हैं. लेकिन टकराव और बहस से बचने की इस नीति में ये वो रुख साध लेते हैं, जिसमें इनको अपना भला दिखता है.
वृश्चिक राशि – आत्मीयता का रहस्य
वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है, जो रहस्यों से भरी मानी जाती है. साथ ही ये लोग तेज बुध और आकर्षक पर्सनैलिटी के धनी होते हैं. इनका नेचर होता है, इतनी आत्मीयता दिखाना कि लोग आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं. दरअसल ये अपने पत्ते बेहद अच्छे से खेलते हैं. मीठे वचन-व्यवहार की आड़ में ये अपना कोई भी काम निकलवा लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Milk Spilling Meaning: दूध का बार-बार गिरना महज लापरवाही है या संकट का संकेत? जानें ज्योतिष का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines