Zodiac Personality Traits: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि महीने की शुरुआत में जेब फुल होती है, लेकिन दस दिन में ही आप सोचते हैं कि पैसा कहां उड़ गया, क्यों इतना खर्च हो गया? ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हम लोगों की राशि का हमारे खर्च करने की आदतों से गहरा कनेक्शन है राशि के अनुसार, कुछ लोग कमाई में तो माहिर होते हैं, लेकिन बचत के मामले में उनका हाथ खाली रहता है यहां बात हो रही हैं 3 ऐसी राशियों की, जो खर्च में किंग हैं इनका दिल बड़ा और शौक शाही होते हैं, यही कारण है कि इनके पास पैसा पानी की तरह बहता है आइए जानते हैं, ये राशियां कौन हैं, जो कमाते तो बहुत हैं, लेकिन धन नहीं टिकता है?
वृषभ राशि – शानो-शौकत के दीवाने
वृषभ राशि के लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं ब्रांडेड चीजों के शौकीन ये लोग सस्ता या कामचलाऊ सामान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं इन्हें कपड़े, गैजेट्स और गाड़ियों पर दिल खोलकर खर्च करना अच्छा लगता है ये पैसा कमाने के लिए जी-जान से मेहनत करते हैं, लेकिन अपनी सुविधाओं से कोई समझौता नहीं करते हैं, जिससे बजट बिगड़ जाता है महंगे रेस्टोरेंट, शानदार होटल और प्रीमियम प्रोडक्ट्स- इनका खर्च कभी कम नहीं होता है
सिंह राशि – बादशाहत का अंदाज
सिंह राशि के लोग राजाओं की तरह जीना पसंद करते हैं उन्हें लोगों के बीच चमकना और अपनी अमीरी दिखाना बहुत पसंद है खुद से ज्यादा दूसरों पर खर्च करने में ये देर नहीं करते हैं दोस्तों को पार्टी देना, महंगे तोहफे खरीदना और लग्जरी आइटम्स पर पैसा उड़ाना- ये सब इन्हें बहुत सूट करता है इनका दिल इतना साफ और उदार होता है कि वे ‘कल की कल’ वाली सोच रखते हैं नतीजा, पैसा हाथ में टिकता नहीं और बचत का नामोनिशान भी नहीं रहता है
धनु राशि – एडवेंचर और यात्रा के नशेड़ी
धनु राशि के लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है इनका आधे से ज्यादा पैसा यात्राओं और एडवेंचर में गायब हो जाता है पैसों के मामले में ये थोड़े लापरवाह होते हैं और बिना सोचे-समझे बजट से बाहर खर्च कर देते हैं इन्हें हमेशा यह भरोसा रहता है कि ‘पैसा तो फिर कमा ही लेंगे’, इसलिए वे वर्तमान को खुलकर जीने में यकीन रखते हैं नई जगहों पर जाना, नया एडवेंचर ट्राय करना- यही इनकी जिंदगी है और इसी पर इनका पैसा खर्च होता है
यह भी पढ़ें: Budh ki Chaal: विश्वकर्मा पूजा के दिन दक्षिण दिशा में मुड़ जाएंगे बुध, भर जाएगी इन 4 राशियों की धन की झोली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines