---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज योग‍िनी एकादशी पर बन रहा महासंयोग, 5 अद्भुत योग से इन 5 राशियों का होगा कल्याण

Yogini Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 02 जुलाई 2024 को योगिनी एकादशी है। कई साल बाद भगवान विष्णु को समर्पित योगिनी एकादशी के दिन पांच शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं ये महासंयोग किन-किन राशियों के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Yogini Ekadashi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रत्येक एकादशी तिथि का अपना अलग महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी तिथि के दिन विशेषतौर पर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन योगिनी एकादशी मनाई जाती है। जो इस बार आज यानी 02 जुलाई 2024 को है। योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन सच्चे दिल से देवी-देवताओं की आराधना करता है, उसे अपने पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख-शांति, धन-धान्य, समृद्धि और खुशियों का वास होता है।

हालांकि इस बार योगिनी एकादशी का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं बल्कि पांच शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। ऐसे में इस दौरान किए गए कार्यों का शुभ फल मिलने की संभावना ज्यादा है। इस बार योगिनी एकादशी पर धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, शिववास योग, बालव, तैतिल और कौलव करण योग का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इन शुभ योग से 12 में से किन पांच राशियों को लाभ होगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

कारोबारियों द्वारा आर्थिक क्षेत्र में किए गए सभी प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। धन और संपत्ति दोनों में वृद्धि होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों द्वारा बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे, तो समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Video: छोटी उम्र में सफल बना देगी हाथ की ये रेखा, क्या आपने इसे देखा?

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कपड़े से जुड़े कारोबारियों को नए सोर्स से धन लाभ हो सकता है। संपत्ति संबंधी कोर्ट मामले में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी का रिश्ता तय होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अगर साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो भविष्य में धन लाभ होने की संभावना ज्यादा है। इनकम बढ़ने से जमा पूंजी में इजाफा होगा। नौकरी कर रहे लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। शेयर मार्केट में पैसे लगाने से यकायक धन लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीदने के लिए रविवार का दिन सबसे उत्तम है।

मेष राशि

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। जिन लोगों की अभी शादी हुई है, उन्हें पार्टनर से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आपने अगर अपना कार्य मन लगाकर किया, तो बॉस आपसे खुश होकर आपका प्रमोशन भी कर सकता है। प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी बढ़ने की भी उम्मीद है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

कला और हेल्थ के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों के काम में धीरे-धीरे प्रगति होने की उम्मीद है। नई संपत्ति खरीदने की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पार्टनर संग संबंधों में मिठास बनी रहेगी। बिजनेसमैन के आय के साधन बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आज चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, वट पूर्णिमा पर बना महासंयोग

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 21, 2024 09:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola