आज चमकेंगे इन 5 राशियों के सितारे, वट पूर्णिमा पर बना महासंयोग

Vat Purnima Vrat 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वट पूर्णिमा का व्रत बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इन शुभ संयोग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होने वाला है।

vat purnima vrat 2024

Vat Purnima Vrat 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए वट पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन विशेषतौर पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। साथ ही वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से महिलाओं का सौभाग्य मजबूत होता है। साथ ही पति और संतान की आयु में वृद्धि होती है। इसके अलावा अनजाने में किए गए पापों का प्रभाव भी धीरे-धीरे कम होता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। साल 2024 में ये तिथि, आज यानी 21 जून को पड़ रही है। इस साल वट सावित्री का व्रत बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं, बल्कि तीन शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। वट पूर्णिमा के दिन शुक्रादित्य योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग का महासंयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं इस महासंयोग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

वट पूर्णिमा व्रत का सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि के लोगों को होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के करियर में प्रगति हो सकती है। अगले माह तक आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारी पहले से ही योजना बनाकर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। इससे पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के घर में सुख-शांति का वास हो सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। कपड़े से जुड़े कारोबारी कोई नया बिजनेस खोल सकते हैं। कार खरीदने के लिए ये समय सबसे अच्छा है।

मकर राशि

नौकरीपेशा लोगों के करियर में आ रही परेशानियों से उन्हें छुटकारा मिल सकता है। मन लगाकर काम करेंगे, तो जल्द ही बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं। कारोबारियों का समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए ये समय सबसे अच्छा है।

विज्ञापन

सिंह राशि

वट सावित्री पूर्णिमा के दिन अगर सिंह राशि के लोग व्रत रखते हैं, तो पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के साथ-साथ खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों की संपत्ति में वृद्धि होने की उम्मीद है।

तुला राशि

नौकरीपेशा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। बड़े से बड़े कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कारोबारियों को विदेशी कंपनियों के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों से संबंध रखने वाले लोगों के सामाजिक पद में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ