Where to Keep Medicines as per Vastu Tips in Hindi: क्या आप भी दवाओं से परेशान हो चुके हैं? दवाइयां या फिर बीमारियां आपका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं? कहीं इसके पीछे का कारण वास्तु दोष तो नहीं? कहीं आपकी गलती के कारण घर से दवाइयां जाने का नाम न ले रही हों? इन सब सवालों जानने के लिए पहले आपको ये जानना होगा कि आप अपने घर में दवाइयां कहां और किस दिशा में रखते हैं?
जी हां, वास्तु शास्त्र में दिशाओं से लेकर चीजों के बारे में बताया गया है। शास्त्र में दवा रखने की भी सही और गलत दोनों जगह के बारे में जानकारी दी गई है। कहा जाता है कि अगर कोई गलत दिशा में दवाइयां रखता है, तो कभी भी बीमारियों और दवाइयों से छुटकारा नहीं मिल सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि घर में किस दिशा में दवाइयां रखना सही रहता है और दवाइयों को कहां नहीं रखना चाहिए?
घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें दवा
वास्तु शास्त्र में दवा रखने के लिए दिशा और गलत जगहों का भी जिक्र किया गया है। शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने सिरहाने यानी जहां आप सोते हैं वहां अपने सिर के ऊपर दवाइयों को न रखें। इसके अलावा स्टडी टेबल और रसोई में भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। इन जगहों पर दवा रखने से घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है और दवाइयों से छुटकारा नहीं मिल पाता है।
ये भी पढ़ें- Shaniwar Ke Upay: शनिदेव की खास कृपा के लिए उपाय
भूलकर भी इन दिशाओं में न रखें दवाइयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाइयों को पश्चिम और उत्तर कोण वाली दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। यहां रखी दवाओं का सेवन करने पर बीमार व्यक्ति पर दवा का असर बहुत धीरे-धीरे होता है। रसोई में तो भूलकर भी दवा न रखें, वरना कभी दवाइयों से छुट्टी मिलेगी ही नहीं।
शास्त्र में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा में भी दवा रखने से मना किया गया है। कहा जाता है कि जो लोग इन दिशाओं में दवा रखते हैं उनके घर से कभी भी दवाइयां जाने का नाम नहीं लेती हैं और घर में कोई न कोई बीमार रहता है।
घर में इन दिशाओं में दवा रखना सही
वास्तु शास्त्रों में उत्तर पूर्व दिशा में दवा रखना गलत नहीं बल्कि शुभ माना गया है। आप दवा की किट या दवाइयां ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा की ओर रख सकते हैं। ऐसे में आप पर दवा का असर भी होगा और घर में दवाओं का वास भी नहीं हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- गुड़ के इन उपायों से होंगे कई समस्याएं दूर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines