हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिवाली कब है? 12 या 13 नवंबर को? कंफ्यूजन करें दूर, नोट करें सही तिथि और शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Diwali 2023 Choghadiya Muhurat: दिवाली की सही तिथि को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं शुभ तिथि और चौघड़िया मुहूर्त।

विज्ञापन
Diwali 2023 Choghadiya Muhurat

Diwali 2023 Date, Choghadiya Muhurat: दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन पूरे घर को दीपों से सजाया जाता है। मान्यता यह भी है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा रखकर अच्छे से सजाते हैं। इस साल दिवाली की सही तिथि को लेकर कई लोगों के मन में कंफ्यूजन की स्थिति है कि आखिर दिवाली 11 नवंबर को है या 12 को। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए दिवाली की सही तिथि को लेकर कंफ्यूजन दूर करेंगे। साथ ही साथ दिवाली का शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी बाताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

दिवाली कब है 12 या 13 नवंबर को?

सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2023 में यह अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी। जबकि अमावस्या तिथि का समापन 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर होगा। दिवली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। ऐस में दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को ही मनाया जाएगा।

दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 36 मिनट तक है। जबकि लक्ष्मी पूजन के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने से घर-परिवर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही साथ घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण पर 2 चीजों का दान बना सकता है धनवान! हमेशा भरे रहेंगे धन के भंडार

दिवाली 2023 शुभ चौघड़िया मुहूर्त

दिन का चौघड़िया

विज्ञापन

सूर्योदय- 06:44 ए एम
उद्वेग – अशुभ
06:44 ए एम से 08:09 ए एम
चर – सामान्य
08:09 ए एम से 09:33 ए एम
लाभ – उन्नति
09:33 ए एम से 10:58 ए एम
अमृत – सर्वोत्तम
10:58 ए एम से 12:22 पी एम वार वेला
काल – हानि
12:22 पी एम से 01:47 पी एम काल वेला
शुभ – उत्तम
01:47 पी एम से 03:12 पी एम
रोग – अमंगल
03:12 पी एम से 04:36 पी एम
उद्वेग – अशुभ
04:36 पी एम से 06:01 पी एम

रात्रि का चौघड़िया

सूर्यास्त- 06:01 पी एम
शुभ – उत्तम
06:01 पी एम से 07:36 पी एम
अमृत – सर्वोत्तम
07:36 पी एम से 09:12 पी एम
चर – सामान्य
09:12 पी एम से 10:47 पी एम
रोग – अमंगल
10:47 पी एम से 12:23 ए एम, नवम्बर 13
काल – हानि
12:23 ए एम से 01:58 ए एम, नवम्बर 13
लाभ – उन्नति
01:58 ए एम से 03:34 ए एम, नवम्बर 13काल रात्रि
उद्वेग – अशुभ
03:34 ए एम से 05:09 ए एम, नवम्बर 13
शुभ – उत्तम
05:09 ए एम से 06:44 ए एम, नवम्बर 13

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: धनतेरस कब है 10 या 11 नवंबर को? कंफ्यूजन करें दूर, नोट कर लें सही और शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola