---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Pushya Yoga 2025: साल 2025 में बनेंगे 3 महालाभकारी गुरु पुष्य योग, जानें तारीख और महत्व!

Guru Pushya Yoga 2025: हिन्दू धर्म में गुरु पुष्य योग एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों से धन लाभ, कारोबार में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नौकरी में तरक्की के अवसर भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं, साल 2025 में गुरु पुष्य योग कब-कब बन रहा है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

---विज्ञापन---

Guru Pushya Yoga 2025: हिन्दू धर्म में पंचांग के कुछ योगों को बेहद शुभ और महालाभकारी माना गया है। गुरु पुष्य योग इन योगों में न केवल उत्तम है, बल्कि बेहद दुर्लभ भी है। यह तब बनता है, जब पुष्य नक्षत्र का गुरुवार दिन के साथ संयोग होता है। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को शिक्षा, ज्ञान, धन और समृद्धि का कारक माना जाता है, वहीं पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाता है। गुरु पुष्य योग को गुरु पुष्य नक्षत्र योग, गुरु पुष्य अमृत योग अथवा गुरुपुष्यामृत योग के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं, आने वाले साल 2025 में गुरु पुष्य योग कब-कब बन रहा है और इस योग का हिन्दू धर्म में क्या महत्व है?

गुरु पुष्य योग का महत्व

सनातन पंचांग में गुरु पुष्य योग एक शुभ योग मुहूर्त है। वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह और देवता बृहस्पति हैं। इसे 27 नक्षत्रों में अष्टम यानी आठवां स्थान प्राप्त है। अष्टम संख्या देवी दुर्गा और मां लक्ष्मी को समर्पित है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का दिन है। बृहस्पति वैदिक ज्योतिष में सर्वाधिक शुभ ग्रह हैं। बृहस्पति द्वारा नियंत्रित और शासित होने के कारण यह दिन शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

इसके अलावा, गुरु पुष्य योग का महत्व इस कारण भी है कि इस योग में माता लक्ष्मी जन्म हुआ था, जो धन और सुख-समृद्धि की देवी हैं। यही कारण है कि गुरु पुष्य नक्षत्र धन और वित्त से संबंधित काम के साथ-साथ नए कायों के लिए उपयुक्त माना गया है। इस योग में शिक्षा ग्रहण करने, नवीन कार्य शुरू करने और महत्वपूर्ण कान्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। भूमि या वाहन की खरीददारी के लिए भी यह योग बहुत शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

साल 2025 में बनेंगे 3 गुरु पुष्य योग

साल 2024 में कुल 5 गुरु पुष्य योग का निर्माण हुआ था। इस साल का यह पहला योग 25 जनवरी को पड़ा था, जबकि अंतिम गुरु पुष्य योग नवंबर माह की 21 तारीख को बना था। जहां तक साल 2025 की बात है, तो दृक पंचांग के अनुसार, इस साल में मात्र 3 गुरु पुष्य योग बनेंगे। इसे आप यहां दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

साल 2025 में गुरु पुष्य योग की तिथियां और मुहूर्त समय
गुरु पुष्य योग की तारीख गुरु पुष्य योग का समय
जुलाई 24, 2025, बृहस्पतिवार 04:43 PM जुलाई 24 से 05:39 AM, जुलाई 25
अगस्त 21, 2025, बृहस्पतिवार 05:53 AM अगस्त 21 से 12:08 AM, अगस्त 22
सितंबर 18, 2025, बृहस्पतिवार 06:07 AM से 06:32 AM

गुरु पुष्य योग साल में बहुत काम बार होता है, इसलिए इसे दुर्लभ बताया गया है। साल 2025 में यह पहला योग जुलाई और अंतिम योग सितंबर महीने में बनेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 20, 2024 09:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola