हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weekly Numerology: 01 से लेकर 06 जुलाई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? बर्थडेट से जानें 

Weekly Numerology 01 to 06 July 2025: यदि आपको अपनी राशि नहीं पता है तो मूलांक यानी बर्थडेट से भी आपको अपने भविष्यफल के बारे में पता चल सकता है। चलिए न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर पूजा वर्मा से जानते हैं 01 से लेकर 06 जुलाई 2025 तक का समय मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Weekly Numerology 01 to 06 July 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और रिश्तों आदि के बारे में पता चल सकता है। जिस तरह नाम के पहले अक्षर से राशि का पता चलता है, ठीक उसी तरह बर्थडेट से मूलांक और भाग्यांक का आकलन किया जाता है। जन्मतिथि को ही मूलांक कहते हैं। जिन लोगों की जन्मतिथि में दो नंबर होते हैं, उनकी बर्थडेट के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। उदाहरण: यदि आपने 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक 5 (1+4=5) होगा।

साप्ताहिक भविष्यफल के जरिए आपको ये पता चल सकता है कि आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा। चलिए न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर पूजा वर्मा से जानते हैं कि 01 जुलाई से लेकर 06 जुलाई 2025 तक का समय मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (सूर्य द्वारा शासित)

  • थीम: नया नेतृत्व
  • ग्रह प्रभाव: भावनात्मक चुनौतियां बढ़ेंगी।
  • मार्गदर्शन: खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। अपने काम से चमकें।
  • क्या करें: आत्म-विश्लेषण करें और कल्पनाशक्ति का प्रयोग करें।
  • क्या न करें: दूसरों पर हावी न हों और हर बात में न बोलें।

मूलांक 2 (चंद्रमा द्वारा शासित)

  • थीम: भावनात्मक शक्ति
  • ग्रह प्रभाव: भावनाएं अस्थिर रहेंगी।
  • मार्गदर्शन: दूसरों से पहले खुद को समझें।
  • क्या करें: डायरी लिखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • क्या न करें: बार-बार सफाई न दें और किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा भावुक न हों।

मूलांक 3 (गुरु द्वारा शासित)

  • थीम: अपने अनुभव से दूसरों को सिखाएं।
  • ग्रह प्रभाव: ज्ञान और विचारों में बढ़ोतरी होगी।
  • मार्गदर्शन: अपने आप को पहचानें।
  • क्या करें: अपने विचारों को साझा करें।
  • क्या न करें: अपनी समझ पर संदेह न करें।

ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों की कृपा से इस राशिवालों का भाग्य होगा मजबूत, नौकरी-कारोबार में आएगी स्थिरता

विज्ञापन

मूलांक 4 (राहु/अरुण द्वारा शासित)

  • थीम: बुरी आदतों से दूरी बनाएं।
  • ग्रह प्रभाव: जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, जिन्हें स्वीकार करने की जरूरत है।
  • मार्गदर्शन: पुरानी बातों के बारे में न सोचें।
  • क्या करें: नई चीजें सीखें और जीवन में उन्हें आजमाएं।
  • क्या न करें: बदलाव से डरे नहीं बल्कि हर परिस्थिति का डटकर सामना करें।

मूलांक 5 (बुध द्वारा शासित)

  • थीम: खुद से बात करें।
  • ग्रह प्रभाव: परिस्थितियां आपके हित में नहीं रहेंगी, लेकिन झूठ न बोलें।
  • मार्गदर्शन: सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें।
  • क्या करें: दिल की सुनें और केवल अच्छी बातें बोलें।
  • क्या न करें: गॉसिप का हिस्सा न बनें।

मूलांक 6 (शुक्र द्वारा शासित)

  • थीम: लाइफ में संतुलन लाएं।
  • ग्रह प्रभाव: रिश्तों में उतार-चढ़ाव आएगा।
  • मार्गदर्शन: खुद से प्यार करें और खुद को अहमियत दें।
  • क्या करें: खुद का ख्याल रखें और घरवालों के साथ समय बिताएं।
  • क्या न करें: अपने विचारों को न दबाएं और मजबूरी में कोई काम न करें।

मूलांक 7 (केतु/नेपच्यून द्वारा शासित)

  • थीम: खुद को पहचानें।
  • ग्रह प्रभाव: जीवन के हर पहलू पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • मार्गदर्शन: शांत मन से अपनी परेशानियों के जवाब तलाश करें।
  • क्या करें: ध्यान लगाएं और उपवास रखें। इसी के साथ आत्मचिंतन करना अच्छा रहेगा।
  • क्या न करें: नशे से दूर रहें।

मूलांक 8 (शनि द्वारा शासित)

  • थीम: बदलाव को अपनाएं।
  • ग्रह प्रभाव: धैर्य की परीक्षा होगी लेकिन अंत में पुरस्कार मिलेगा।
  • मार्गदर्शन: कठोर बनकर कोई फैसला न लें।
  • क्या करें: एक्सरसाइज करें और आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें।
  • क्या न करें: किसी भी बात को न छुपाएं और सच का साथ दें।

मूलांक 9 (मंगल द्वारा शासित)

  • थीम: पुरानी बातों पर ध्यान न दें।
  • ग्रह प्रभाव: नई चीजें सीखने को मिलेंगी।
  • मार्गदर्शन: जो खत्म हो गया उसे छोड़ आगे बढ़ें।
  • क्या करें: प्रकृति में समय बिताएं और लोगों को माफ करना सीखें।
  • क्या न करें: पुरानी बातों पर ध्यान न दें और आज में जीने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola