Weekly Horoscope 19 to 25 May 2025: नौकरी और व्यापार के मामले में मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? 25 मई से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा? कौन सी तारीख शुभ रहेगी? कौन सा अंक शुभ रहेगा? ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने आर्थिक साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से पूरे सप्ताह के बारे में बताया है। आइए 25 मई तक का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
नौकरी/व्यापार: मेष राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। आप पूरे सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक फल पाकर बहुत ही प्रसन्न होंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: घर की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिल जाएगा।
वृषभ राशि
नौकरी/व्यापार: वृषभ राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। ऑफिस में सोच से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर के संबंध में विकास प्रयासों के बिना संभव नहीं हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे और प्लानिंग शुरू करेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर नया व्यापार खोल रहे हैं तो उसके लिए लोन लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
नौकरी/व्यापार: मिथुन राशिक जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद ही लाभकारी होने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। व्यापार और नौकरी के लिहाज से भी सप्ताह सही रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: वहीं शेयर मार्किट में जो पैसा फंसा हुआ था उसमें भी लाभ मिलने की सम्भावना है
कर्क राशि
नौकरी/व्यापार: कर्क राशि के जातकों को विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातक जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें नए उद्यम मिलने की संभावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. मनचाहा लाभ मिलेगा
सिंह राशि
नौकरी/व्यापार: व्यापार में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में कोई प्रमोशन रुका हुआ है, तो वो भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: बेहद ही लाभकारी साबित होगा। वेतन वृद्धि होने की भी संभावना है।
कन्या राशि
नौकरी/व्यापार: मनचाही नौकरी मिलने की सम्भावना है। जो लोग अपना व्यापार कर रहे हैं उनके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।
धन/आर्थिक स्थिति: एक के बाद एक गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि
नौकरी/व्यापार: आगे बढ़ने के बहुत से अवसर मिलेंगे। सितारों का पक्ष आपकी तरफ रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और आय भी बढ़िया बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी के अवसर संभव होंगे और मौजूदा नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें थोड़ा सतर्क रहना होगा, मुनाफा होगा लेकिन नुकसान होने की भी संभावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: शेयर खरीदारी से भी कुछ मुनाफ़ा देखने को मिलेगा। अपने परिवार के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।
धनु राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो उसमें भी मनचाहा लाभ मिल सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति: धन का बढ़िया आगमन बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा बढ़िया हो जाएगी।
मकर राशि
नौकरी/व्यापार: मकर राशि के लोगों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। युवाओं की बात करें तो उनके लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अपने वरिष्ठों से चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। करियर को लेकर विदेश में नए अवसर मिलने की संभावना बन सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: लेन-देन करते समय सावधानी बरतें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
मीन राशि
नौकरी/व्यापार: मेष राशि के लोग जो नौकरी करते हैं उन्हें इस सप्ताह भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी सप्ताह मुनाफे के साथ रहेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलेगा, जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।