---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Saptahik Rashifal 19 to 25 May: पारिवारिक, दांपत्य जीवन और सेहत के मामले में कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों के उपाय

Saptahik Rashifal 19 May to 25 May 2025: पारिवारिक, दांपत्य जीवन और सेहत के मामले में ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? आइए 19 मई से 25 मई तक का साप्ताहिक राशिफल और मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए सरल उपाय जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Saptahik Rashifal 19 May to 25 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष से लेकर मीन तक, कुल 12 राशियां हैं और सभी का संबंध नौ ग्रह से होता है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन में जो भी उतार-चढ़ाव होते हैं वो राशि और ग्रहों के बीच की गतिविधियों से संबंधित होते हैं। ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट ने 19 मई से 25 मई तक के साप्ताहिक राशिफल में 12 राशियां के बारे में बताया है। साथ राशि अनुसार उपाय भी बताए हैं। पारिवारिक, दांपत्य जीवन और सेहत संबंधित मामले में 19 से 25 तक का ये पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाना अत्यंत फलदायी हो सकता है? आइए साप्ताहिक राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: मेष राशि के लिए ये सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। बच्चे किसी बात को लेकर जिद कर सकते हैं। उनकी इच्छा पूरी करनी पड़ेगी।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: सेहत की बात की जाए तो उसमें उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

उपाय: जल में जौ प्रवाहित करें।

---खबर नीचे जारी है---

 

वृषभ राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: वृषभ राशि के लिए ये सप्ताह प्रेम की दृष्टि से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने करीबियों को लेकर चिंता में भी रह सकते हैं। सप्ताह के आखिर तक कोई खुशखबरी मिल सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: शुगर वाले मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखेंनहीं तो सेहत ज्यादा खराब हो जाएगी।

उपाय: आटे के मीठे रोटी हनुमान जी को चढ़ाएं।

---खबर नीचे जारी है---

 

मिथुन राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: सप्ताह के शुरुआती दिनों में जीवनसाथी के साथ एक अच्छा प्रेम संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे। सप्ताह के आखिरी में सदस्यों के बीच अहं की समस्या के कारण पारिवारिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: तली-भुनी चीजोंसे जितना दूर हो सके उतना दूर रहें।

उपाय: देसी घी का दीपक जलाएं।

---खबर नीचे जारी है---

 

कर्क राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए ये सप्ताह विवाह के बंधन में बंधने के लिए भी शुभ हो सकता है। प्रेम विवाह होने की अच्छी संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: घर के बच्चों की सेहत का बहुत ध्यान रखें।

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

---खबर नीचे जारी है---

 

सिंह राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: सिंह राशि के लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: घर के बुजुर्गों के साथ अवश्य टाइम स्पेंडकरें। डॉक्टर से विचार-विमर्श जरूर करें।

उपाय: शनिवार के दिन उड़द की दाल का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

 

कन्या राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: सप्ताह के शुरुआती दिन वैवाहिक जीवन के मामले में थोड़ा कठिन लग सकता है। हालांकि, आखिरी दिनों में सभी गलतफहमियों से दूर हो जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: इस सप्ताह हाई बीपी के मरीज अपना बेहद ही ध्यान रखें।

उपाय: सुहागिन महिला को सुहाग की वस्तुएं दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

 

तुला राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: इस सप्ताह प्रेम फलीभूत हो सकता है और विवाह के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: ये सप्ताह सेहत के संबंध में मिश्रित परिणाम दे सकता है। कमर दर्द और पैरों में दर्द हो सकता है।

उपाय: सोमवार का व्रत रखें।

---खबर नीचे जारी है---

 

वृश्चिक राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: वृश्चिक राशि के लिए इस सप्ताह पारिवारिक सौहार्द बढ़ा सकता है। सप्ताह के आखिरी तक शादी का इंतजार कर रहे लोगों का रिश्ता हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।

उपाय: जनेऊ का दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

 

धनु राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार वालों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से स्वास्थ्य,आंखों और दांतों का अधिक ध्यान रखें।

उपाय: उपाय भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- नौकरी, व्यापार, सेहत और संबंध के मामले में 12 राशियों के लिए ये सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: साथी के साथ संबंधों में समस्याओं का सामना करना परिवार में अवांछित विवादों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

स्वास्थ्य: सेहत सही नहीं करेगी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उपाय: बजरंगबली की आराधना करें।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: खुद को भरपूर ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत बिल्कुल सही रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: घर में शमी का पौधा लगाएं।

 

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

पारिवारिक/दांपत्य जीवन: युवा वर्ग को परिवार में उच्च चुनौतियों और जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य: ज्यादा भागदौड़ की वजह सेआराम में कमी हो सकती है और पैरों और जांघों में दर्द होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 19, 2025 07:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola