हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weekly Horoscope: 13 मई से 19 मई तक कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा 12 राशियों के लिए 13 मई से 19 मई तक का साप्ताहिक राशिफल बताया गया है, आइए उपाय, शुभ अंक और शुभ तिथि के बारे में भी जानते हैं।

विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल 13 मई से 19 मई 2024

Weekly Horoscope 13 May to 19 May 2024: मई महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और ये 7 दिन 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे? इस सप्ताह कौन सा शुभ अंक, कौन सी शुभ तिथि और कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे? ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा 13 मई से 19 मई तक का साप्ताहिक राशिफल बताया गया है, जिसमें नौकरी, व्यापार, धन, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन से लेकर शुभ अंक और शुभ तिथि आदि के बारे में बताया गया है। आइए ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट से 13 से 19 मई तक का साप्ताहिक राशिफल हैं।

मेष राशि

  • नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा।  कारोबार में मनचाही सफलता हाथ लगेगी
  • धन/आर्थिक स्थिति: धन प्राप्ति के बहुत से योग बनेंगे।
  • पारिवारिक /दांपत्य जीवन: पारिवारिक जीवन की बात करें तो सुख-शांति बनी रहेगी। अगर संतान प्राप्ति का इंतजार कर रहे हैं तो वो इच्छा भी पूरी होती हुई दिखाई देगी।
  • स्वास्थ्य: सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक परेशानियों से घिरे रहेंगे।
  • शुभ तारीख: 14, 19
  • उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 6 अंक

वृषभ राशि

  • नौकरी/व्यापार: करियर-कारोबार के सिलसिले में किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
  • धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई देगी।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। छात्र पढ़ाई की लिए शहर से दूर जाएंगे।
  • स्वास्थ्य: सेहत अगर खराब चल रही थी उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा।
  • शुभ तारीख: 15, 18
  • उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 9 अंक

मिथुन राशि

  • नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोग जो जॉब ढूंढ रहे थे उन्हें भी जॉब मिलने की सम्भावना है।
  • धन/आर्थिक स्थिति: जिस जगह निवेश किया था उधर से मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पार्टनर के साथ बहुत खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य: मानसिक सेहत को सही करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
  • शुभ तारीख: 15, 17
  • उपाय: तुलसी जी की सेवा करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

कर्क राशि

  • नौकरी/व्यापार: कर्क राशि के जातक काफी बिजी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा।
  • धन/आर्थिक स्थिति: ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह कभी गरम तो कभी नरम रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
  • स्वास्थ्य: सेहत में जो परेशानी चल रही थी वो भी ठीक हो जाएगी।
  • शुभ तारीख: 16, 17
  • उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

सिंह राशि

  • नौकरी/व्यापार: युवाओं को रोजगार की मनोकामना पूरी होगी।
  • धन/आर्थिक स्थिति: धन की आवक बढ़ती हुई नजर आएगी।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: गलतफहमी की वजह से किसी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है। लव पार्टनर के साथ रिश्ता बेहद मजबूत होता नजर आएगा। सुखद समय बिताएंगे।
  • स्वास्थ्य: हड्डी से जुड़ा कोई रोग फिर से उभर के वापिस आ सकता है।
  • शुभ तारीख: 16, 17
  • उपाय: श्रीयंत्र की पूजा करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

कन्या राशि

  • नौकरी/व्यापार: गुड न्यूज़ से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र हो या फिर कारोबार हर जगह अपना नाम कमाएंगे। धन/आर्थिक स्थिति: जितना परिश्रम करेंगे उतना ही मुनाफा प्राप्त होगा
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: शादीशुदा जातकों को थोड़ी बहुत परेशानियों एक सामना करना पड़ सकता है
  • स्वास्थ्य: बेवजह की भाग-दौड़ करने से बचें। समय में यात्रा करने से परहेज करें।
  • शुभ तारीख: 14, 17
  • उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

तुला राशि

  • नौकरी/व्यापार: शुरुआत में थोड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ होने की सम्भावना है।
  • धन/आर्थिक स्थिति: आय भी बढ़िया बनी रहेगी।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। घर में वरिष्ठों की बात को अनसुना करने से बचना चाहिए। घर में वरिष्ठों की बात को अनसुना करने से बचना चाहिए।
  • स्वास्थ्य: आलस्य में आकर बहुत बढ़िया मौकों को हाथ से गवां देंगे।
  • शुभ तारीख: 18, 19
  • उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

वृश्चिक राशि

  • नौकरी/व्यापार: अपना ज्यादा समय कारोबार में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ भरपूर सहयोग मिलेगा
  • धन/आर्थिक स्थिति: धन का फ्लो बहुत बढ़िया बना रहेगा किसी चीज को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: युवाओं के लिए ये महीना नये द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
  • स्वास्थ्य: बाल झड़ने को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।
  • शुभ तारीख: 15, 16
  • उपाय: श्रृंगार की सामग्री दान करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

धनु राशि

  • नौकरी/व्यापार: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा।
  • धन/आर्थिक स्थिति: आय के नये स्रोत बनेंगे।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जो लोग सिंगल हैं उनको विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। संतान की तरक्की को देख कर मन बहुत प्रसन्न रहेगा।
  • स्वास्थ्य: सेहत भी ठीक रहेगी।
  • शुभ तारीख: 14, 18
  • उपाय: हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

मकर राशि

  • नौकरी/व्यापार:  जो लोग अपना नया कारोबार खोलना चाहते हैं उनके लिए बहुत बढ़िया है। अगर नौकरी बदलने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं।
  • धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद ही शुभ रहने वाला है। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: रिश्ते-नाते के लिहाज से ये माह बेहद ही बेहतरीन साबित होने वाला है। पार्टनर के साथ प्रेम-प्यार में बढ़ोतरी होगी।
  • स्वास्थ्य: आपको धूम्रपान या शराब पीने की बुरी आदत है तो ये खत्म होती हुई नजर आएगी।
  • शुभ तारीख : 16, 17
  • उपाय: श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।
  • भाग्यफल: 10 में से 7 अंक

कुंभ राशि

  • नौकरी/व्यापार: बेरोजगार लोगों के लिए गुडलक लेकर आएगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।
  • धन/आर्थिक स्थिति: उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल जाएगा।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: घर की मरम्मत करवाने का प्लान बना सकते हैं।
  • स्वास्थ्य: हाथ-पैर में सूजन होने की संभावना है।
  • शुभ तारीख: 16, 18
  • उपाय: किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

ये भी पढ़ें- पैर के अंगूठे का आकार बताता है आपके व्यक्तित्व और जीवन का रहस्य

मीन राशि

  • नौकरी/व्यापार: आप हर काम उत्साहित होकर करेंगे। व्यापार के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
  • धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से हफ्ता बेहद ही शुभ रहने वाला है। धन और आय के लिहाज से देखा जाए तो थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन बाकी का समय बेहद ही बेहतरीन रहेगा।
  • पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पार्टनर के साथ चल रही ग़लतफहमी दूर होगी। घर के बुजुर्ग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। युवाओं को उनके किसी विशेष कार्य के लिया सम्मानित किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य: ध्यान करना फायदेमंद रहेगा।
  • शुभ तारीख: 14, 19
  • उपाय: काले कुत्ते को खाना खिलाएं।
  • भाग्यफल: 10 में से 8 अंक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola