---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

पैर के अंगूठे का आकार बताता है आपके व्यक्तित्व और जीवन का रहस्य

Toe Shape and Personality: क्या आप जानते हैं, पैर की अंगूठे का आकार व्यक्तित्व के बारे में कितना कुछ बता सकता है? ज्योतिष शास्त्र की एक विशेष शाखा सामुद्रिकी शास्त्र के अनुसार, अंगूठे के आकार और व्यक्तित्व लक्षणों के बीच एक सह-संबंध है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार के अंगूठे से किसी व्यक्ति के बारे में क्या पता चलता है?

---विज्ञापन---

Toe Shape and Personality: ज्योतिष शास्त्र की एक विशेष शाखा सामुद्रिकी शास्त्र को शारीरिक बनावट के अध्ययन से व्यक्ति के अनेक रहस्यों को सामने लाने में सक्षम माना गया है। चहरे के आकार-प्रकार, नाक, कान, आंख, होठ, हाथ-पांव की बनावट और प्रकार से आश्चर्यजनक भविष्यवाणियां की जाती है। इस शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति पैर के अंगूठे का आकार से उसके व्यक्तित्व और जीवन का रहस्य को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार के अंगूठे से किसी के व्यक्ति के बारे में क्या पता चलता है?

बाकी उंगलियों से बड़ा अंगूठा

सामुद्रिकी शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों के पैर के अंगूठे बाकी सभी उंगलियों से बड़े होते है, वे लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। उनमें सोचने और कल्पना करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इनमें जन्मजात लीडरशिप की क्षमता होती है। ऐसे लोग महान समाज सुधारक, राजनेता और नामचीन कलाकार होते हैं।

---विज्ञापन---

बगल वाली उंगली से छोटा अंगूठा

जिन व्यक्तियों के पैर में अंगूठा बगल वाली उंगली से छोटी होती है, वे लोग बहुत शिक्षित होते हैं, लेकिन इनमें चंचलता का अभाव होता है। इन्हें अकेलापन अच्छा लगता है।

लचकदार अंगूठा

वैसे अंगूठे जिनमें अधिक लचक होती है, वैसे अंगूठे वाले लोग एक साथ कई कामों को करने में सिद्धहस्त होते हैं। लेकिन ये बच्‍चों की तरह नादानियां भी खूब करते हैं, जो इन्हें सबका प्रिय बनाता है। इन्हें घूमने और बात करने में खूब मजा आता है।

---विज्ञापन---

बाहर की ओर झुका अंगूठा

जिन लोगों के पैर के अंगूठे सीधे न होकर थोड़ा बाहर की ओर झुके या निकले होते हैं, वे लोग जल्दी किसी की बात से सहमत नहीं होते हैं। लेकिन ये लोग काफी आज्ञाकारी और मेहनती होते हैं।

कठोर और न झुकने वाला अंगूठा

सामुद्रिकी शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंगूठे अधिक झुकने वाले नहीं होते हैं, वे लोग अधिक बीमार पड़ते हैं। इनके स्वाभाव में एक विशेष जिद्दीपन होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मोटापे के लिए जिम्मेदार हैं 2 ग्रह, वजन कम करने के लिए अपनाएं 5 ज्योतिषीय उपाय

अंगूठा और दूसरी उंगली का बराबर होना

वैसे लोग जिनके पैर का अंगूठा और दूसरी उंगली की लंबाई एकसमान होती है, ऐसे लोग दार्शनिक स्वाभाव के होते हैं। जीवन के सुख-दुःख का इनपर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं घमंडी और ओवर कॉन्फिडेंट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2024 02:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola