Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों द्वारा समय-समय पर राशि परिवर्तन किया जाता है। एक अवधि के बाद ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन कर लिया जाता है। 14 मई बुधवार को गुरु बृहस्पति द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। मिथुन राशि में गुरु गोचर करेंगे। इसके बाद जून 2025 के महीने में गुरु ग्रह द्वारा दो ग्रहों के साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण किया जाएगा। बुध ग्रह, गुरु ग्रह और सूर्य ग्रह द्वारा मिथुन राशि में रहकर त्रिग्रही योग का निर्माण किया जाएगा। आइए जानते किन 5 राशियों के लिए इन तीनों ग्रह की युति लाभकारी साबित हो सकती है?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु, सूर्य और बुध द्वारा निर्माण किया जा रहा त्रिग्रही योग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलदायी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए प्लान पर काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध, गुरु और सूर्य का नजदीक आना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कामकाज के लिए समय अच्छा रहेगा। लंबे समय चल रहे प्रयास का फल प्राप्त हो सकेगा। प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक विवाद से मुक्ति मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। कारोबार के मामले में समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य, बुध और गुरु का एक साथ मिथुन राशि में होना लाभकारी साबित हो सकता है। आपका भाग्य चमक सकता है। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का योग बनेंगा। शहर से बाहर काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में मन लगेगा। कारोबार में मुनाफे का योग बन सकता है। प्रोफेशनल लाइफ पहले से बेहतर हो सकेगी। धन प्राप्ति के योग बन सकेंगे।
तुला राशि
सूर्य, बुध और गुरु ग्रह की खास कृपा तुला राशि के जातकों पर होगी। आपके द्वारा सोचे गए कार्य पूरे होंगे। आपकी योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती है। मान और सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। बिजनेस में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मीन राशि
गुरु, बुध और सूर्य ग्रह द्वारा निर्माण किए जा रहे त्रिग्रही योग से मीन राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए योजनाएं फलीभूत होंगी। सकारात्मक बदलाव होंगे। मान और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन से तनाव दूर होगा और रिश्ते मजबूत हो सकेंगे। कारोबार के संबंध से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।