Sun Effects: ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जीवन में जन्मकुंडली का खास महत्व होता है। जन्मकुंडली के आधार पर व्यक्ति का भाग्य के बारे में बताया जा सकता है। साथ ही कुंडली से पता चलता है कि व्यक्ति आगे चलकर तरक्की करेगा या नहीं। इन सभी के बारे में कुंडली देखकर ही पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हैं तो उस जातक के करियर में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं साथ ही नौकरी, कारोबार और कार्यक्षेत्र में सबसे अनबन होने लगती है। ज्यादा मेहनत करने के बाद भी लाभ हासिल नहीं हो पाता है।
कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होने का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति के कार्यक्षेत्र पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। साथ ही कार्य करने में मन भी नहीं लगता है। तो आज इस खबर में जानेगें कि कुंडली में ग्रह कमजोर होने से जीवन पर क्या-क्या असर पड़ता है साथ ही ग्रहों को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- पंडित सुरेश पांडेय से जानिए माला जाप करने के खास नियम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है, तो जातक के अंदर आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है, जिससे जीवन में संघर्ष भी करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, तो आइए कुंडली में किस तरह सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत कर सकते हैं। विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- कल है विवाह पंचमी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या न करें
कैसे करें कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत
जब किसी जातक कि कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होता है, तो उसे मजबूत बनाने के लिए प्रात काल उठकर स्नान आदि करें, उसके बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। साथ ही इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ये उपाय रविवार के दिन जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाती है।
वहीं जिस जातक को घर या ऑफिस में सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते रहें। साथ ही रविवार के दिन जातक को गुड़ और घी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि रविवार को गुड़ और घी का दान करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
यह भी पढ़ें- हथेली में बन जाए 3 योग तो नहीं होगी धन दौलत की कमी
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
40 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines