Water Tank Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर एक चीज की सही दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार घर में चीजों को अगर गलत दिशा में रखा जाता है तो इससे वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा घर-परिवार में कभी भी सुख, शांति, समृद्धि और धन का वास नहीं होता है। इसके अलावा कार, अलमारी, पर्स और यहां तक की पानी की टंकी में कुछ विशेष चीजों को रखने से घर में बरकत आने के साथ-साथ वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसी वजह से कहा जाता है कि घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज आपका भाग्य बदल सकती है।
वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद पानी की टंकी के लिए भी सही दिशा निर्धारित की गई है। इसके अलावा कुछ विशेष चीजों को पानी की टंकी में रखने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता हैं और घर में कभी भी कोई बीमार नहीं पड़ता। तो आइए जानते हैं पानी की टंकी के लिए कौन सी दिशा सही है।
ये भी पढ़ें- किस दिशा में हो घर का दरवाजा? ताकि बनी रहे सुख-शांति, क्या कहते हैं वास्तु नियम
किस दिशा में होनी चाहिए पानी की टंकी?
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी के तत्वों के लिए उत्तर दिशा सबसे अच्छी होती हैं। इस दिशा में पानी की बोतल, नल और टंकी रखना शुभ होता है। साथ ही इससे घर-परिवार में कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता। इसके अलावा आपके घर में अगर कोई बार-बार बीमार पड़ता हैं तो आज ही अपनी पानी की टंकी को उत्तर दिशा में रख दें। इससे उस पर मंडरा रहा खतरा कम हो जाएगा और उसकी सेहत में भी सुधार होगा। इसके अलावा आप के घर पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
वाटर टैंक में किन-किन चीजों को रखना चाहिए?
वास्तु नियमों के अनुसार, पानी की गलत दिशा से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी कभी मजबूत नहीं होती। लेकिन दो विशेष चीजों को आप अपनी पानी की टंकी में रखने से इन समस्याओं से बच सकते हैं। इसलिए आज ही अपनी पानी की टंकी में ये दो चीजें रख दें।
1. वास्तु शास्त्र में कछुए का बहुत महत्व है। इसे पानी में रखने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। इसलिए आप इसे अपने घर में मौजूद पानी की टंकी में उत्तर दिशा में रख सकते हैं। लेकिन ये कम से कम आपके एक हाथ जितना बड़ा होना चाहिए। इससे आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा आपके घर-परिवार में शांति, सुख और समृद्धि का वास होगा।
2. अगर आपके घर में हमेशा कोई न कोई बीमार पड़ता ही रहता है या फिर पैसों की तंगी रहती है। तो ऐसे में आप अपनी पानी की टंकी को उत्तर दिशा में रख दें और उसमें एक विष्णु शंख रखें। इससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी और आपके घर में हमेशा सकारात्मक रहेगी।
ये भी पढ़ें- धन की रहती है कमी, तो नमक के इन उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines