Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के शुभ और अशुभ दोनों परिणामों के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, हर एक चीज को रखने के लिए सही दिशा होती है। अगर उसे गलत दिशा में रखा जाए तो उससे वास्तु दोष बढ़ सकता है। इसलिए लोग कोई भी नई चीज खरीदने से पहले उसे रखने की जगह के बारे में सोचते हैं। इसके अलावा घर बनवाने से पहले लोग उसकी दिशा और घर के मेन गेट की दिशा के बारे में भी ध्यान देते हैं। नहीं तो गलत दिशा में घर होने से नेगेटिविटी बढ़ती है। साथ ही इसका असर घर के सदस्यों की सेहत पर भी पड़ता है। इसके अलावा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का भी वास नहीं होता है।
आज हम आपको ये बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट किस दिशा में होना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास न हो।
किस दिशा में होना चाहिए घर?
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन गेट कभी भी उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे परिवार में नकारात्मकता का वास होता है। अगर आपके घर का गेट भी उत्तर दिशा में हैं तो ऐसे में आपको एक उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए घर के मेन गेट के नीचे यानी चौखट पर 2 इंच की चौड़ी ग्रीन टेप एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक लगा दें। इससे होगा ये कि घर में फिर कभी भी नेगेटिविटी नहीं जाएगी। इसके अलावा अगर आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा के साथ आता है तो फिर वहीं की वहीं उसकी सारी नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी।
2. अगर आपका घर या घर का मेन गेट पूरब दिशा में हैं तो वो भी शुभ नहीं होता है। ऐसे में आप अपने घर की चौखट पर 2 इंच की चौड़ी ग्रीन टेप लगा दें। इससे आपके परिवार वालों को कभी भी बुरी नजर नहीं लगेगी। साथ ही आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
3. वहीं जिन लोगों का घर दक्षिण में हैं वो अपने घर के बाहर 2 इंच की चौड़ी पीली टेप लगा दें। दरअसल दक्षिण में घर होना शुभ नहीं होता है। इससे घर-परिवार में कभी भी बरकत नहीं होती है। साथ ही परिवार वालों की सेहत भी अच्छी नहीं रहती। इसलिए अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है तो आज ही अपने घर के बाहर पीली टेप लगा दें। इससे काफी हद तक नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।