Wardrobe Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद अमूमन हर चीज के बारें में वास्तु नियम बताए गए हैं। जिनका कठोरता से पालन करने पर वास्तु दोष तो दूर होते ही हैं, साथ ही साथ घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि वास्तु दोष की वजह घर में रखे सामान भी हो सकते हैं। ऐसे में घर के वास्तु दोष से बचने के लिए अलमीरा के जुड़े वास्तु नियम को ध्यान रखना जरूरी होता है। यहां हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक बता रहे हैं कि अलमीरा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
अलमीरा में ना रखें परफ्यूम
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अलमीरा में रखा हुआ परफ्यूम यानी इत्र वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में कभी भी अलमीरा में या लॉकर में इत्र या परफ्यूम को ना रखें। क्योंकि इससे उत्पन्न वास्तु दोष आर्थिक जीवन पर बुरा असर डालते हैं।
फटे-पुराने कागजात और बिल
वास्तु नियम के मुताबिक घर के अलमारी में रद्दी कागज, फटे-पुराने बिल और अनावश्यक कागजात को इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। दरअसल ये घर में नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। जिसकी वजह से घर-परिवार में आर्थिक संकट मंडराने लगता है।
यह भी पढ़ें: धन के कारक शुक्र बढ़ाएंगे इन राशियों की मुश्किलें, 36 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क!
धन या गहनों की पोटली
घर में रुपये-पैसे और गहनों को संभालकर रखना अच्छी बात है, लेकिन कुछ लोग आदत से लाचार होकर रुपये, पैसे और गहनों को कपड़ों में लपेटकर या किसी पोटली में बांधकर अलमीरा में रख देते हैं। हालांकि यह स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से सही है, मगर इस दौरान यह ध्यान रखना चाहिए पोटली का रंग काला या नीला ना हो। क्योंकि ऐसा होने से धन का आवक रुक जाता है और तेजी के धन कम होने लगता है। वास्तु नियम के मुताबिक, रुपये-पैसे और गहनों को रखने के लिए लाल या पीले रंग के कपड़े का प्रयोग करना शुभ होता है।
अममारी में शीशा
प्रायः घरों में देखा जाता है कि लोग अलमारी में शीशे लगवाते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल ड्रेसिंग मिरर के तौर पर करते हैं। वास्तु नियम के मुताबिक, ऐसा करना वास्तु दोष को आमंत्रण देता है। ऐसे में वास्तु दोष से बचने के लिए कभी भी अलमारी या लॉकर में शीशा न लगवाएं।
यह भी पढ़ें: नवंबर में शनिदेव खोलेंगे 4 राशियों के लिए सौभाग्य का पिटारा, होगी छप्परफाड़ कमाई और तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines