Wallet Vastu Tips: ज्यादातर पुरुष पर्स रखने के लिए पैंट के पीछे वाली जेब का ही इस्तेमाल करते हैं, जिसमें वो अपने कार्ड, पैसे और सभी जरूरी सामान रखते हैं। अगर आप भी पैंट के पीछे वाली जेब में पर्स रखते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।
दरअसल, वास्तु शास्त्र में पर्स और पैसों को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों में साफ-साफ लिखा है कि व्यक्ति को अपना पर्स कहां और किस दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा ये भी बताया गया हैं कि पर्स को पैंट के पीछे वाली जेब में रखना चाहिए या नहीं। इन्हीं वास्तु शास्त्र नियम के अनुसार आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैंट के पीछे वाली जेब में पर्स क्यों नहीं रखना चाहिए। साथ ही ये भी बताएंगे कि इससे व्यक्ति को क्या-क्या नुकसान होता है।
पैंट के पीछे वाली जेब में क्यों नहीं रखना चाहिए पर्स?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो पुरुष अपने पैंट के पीछे वाली जेब में पर्स रखते हैं। उनसे मां लक्ष्मी रूठ जाती है। दरअसल, माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता हैं। इसलिए उनको खुश रखना बहुत जरूरी है। अगर वो एक बार नाराज हो गई तो मनुष्य को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने पर्स को पैंट के पीछे वाली जेब की जगह आगे वाली जेब में रखें।
ये भी पढ़ें- Wallet को बनाना है मनी मैग्नेट? तो पर्स में रखें ये एक छोटी सी चीज, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
पर्स से जुड़े वास्तु नियम
इसके अलावा हिंदू शास्त्र में पर्स से जुड़े कुछ और नियमों के बारे में भी बताया गया है। जैसे कि-
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी चाबियों का गुच्छा नहीं रखना चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
2. पर्स में कभी भी देवी-देवताओं और पूर्वजों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि हो सकती है।
3. इसके अलावा पर्स में कभी भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
4. हिंदू धर्म के अनुसार, पर्स में कभी भी फटे-पुराने पैसे नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा फटे-पुराने बिल भी पर्स में नहीं रखने चाहिए। इससे आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- कार के डैशबोर्ड पर आपने भी रख रखी है भगवान की मूर्ति? तो बरतें ये 5 सावधानियां
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines