पैंट के पीछे वाली जेब में आप भी रखते हैं पर्स? तो न करें ये गलती, वरना...

Wallet Vastu Tips: कहीं आपके पर्स की वजह से माता लक्ष्मी तो आपसे रूठी नहीं गई? हो सकता हैं कि आपकी सिर्फ एक भूल के कारण मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो? अगर ऐसा है तो आज हम आपको पर्स से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु नियम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप फिर से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं।

Wallet Vastu Tips
विज्ञापन
Advertisment

दरअसल, वास्तु शास्त्र में पर्स और पैसों को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु नियमों में साफ-साफ लिखा है कि व्यक्ति को अपना पर्स कहां और किस दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा ये भी बताया गया हैं कि पर्स को पैंट के पीछे वाली जेब में रखना चाहिए या नहीं। इन्हीं वास्तु शास्त्र नियम के अनुसार आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैंट के पीछे वाली जेब में पर्स क्यों नहीं रखना चाहिए। साथ ही ये भी बताएंगे कि इससे व्यक्ति को क्या-क्या नुकसान होता है।

पैंट के पीछे वाली जेब में क्यों नहीं रखना चाहिए पर्स?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो पुरुष अपने पैंट के पीछे वाली जेब में पर्स रखते हैं। उनसे मां लक्ष्मी रूठ जाती है। दरअसल, माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता हैं। इसलिए उनको खुश रखना बहुत जरूरी है। अगर वो एक बार नाराज हो गई तो मनुष्य को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने पर्स को पैंट के पीछे वाली जेब की जगह आगे वाली जेब में रखें।

विज्ञापन

पर्स से जुड़े वास्तु नियम

इसके अलावा हिंदू शास्त्र में पर्स से जुड़े कुछ और नियमों के बारे में भी बताया गया है। जैसे कि-

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी चाबियों का गुच्छा नहीं रखना चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

2. पर्स में कभी भी देवी-देवताओं और पूर्वजों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि हो सकती है।

3. इसके अलावा पर्स में कभी भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

विज्ञापन

4. हिंदू धर्म के अनुसार, पर्स में कभी भी फटे-पुराने पैसे नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा फटे-पुराने बिल भी पर्स में नहीं रखने चाहिए। इससे आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ