---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vrishabh Sankranti 2025: 15 मई को है वृषभ संक्रांति, जानें महत्व; देश-दुनिया और राशियों पर असर

ग्रहों के स्वामी सूर्य 15 मई, 2025 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे वृषभ संक्रांति कहते हैं। माना जाता है कि जब सूर्य वृषभ राशि में विराजमान होते हैं, तो इसका असर व्यापक रूप से पूरी धरती पर पड़ता है। आइए जानते हैं, देश-दुनिया और राशियों पर वृषभ संक्रांति का असर पड़ेगा?

---खबर नीचे जारी है---

ग्रहों के राजा सूर्यदेव अभी मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में वे 14 अप्रैल, 2025 को प्रविष्ट हुए थे। वहीं, बृहस्पतिवार 15 मई, 2025, की रात में वे 12:20 AM बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में सूर्य गोचर को ज्योतिष शास्त्र में वृषभ संक्रांति कहते हैं। संक्रांति का अर्थ है, सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की प्रक्रिया। वृषभ संक्रांति को गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना, सूर्य को अर्घ्य देना, शुभ कार्यों और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है। इस दिन तिल, गुड़, घी, वस्त्र, जल और अनाज का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

वृषभ संक्रांति का महत्व

मेष राशि अग्नि तत्व की चर यानी चलायमान राशि है। मान्यता है कि जब सूर्य इस राशि में गोचर करते हैं, तो धरती के वातावरण का तापमान बढ़ने लगता है। वहीं, वृषभ पृथ्वी तत्व की स्थिर राशि है। ऋतु परिवर्तन की प्राचीन मान्यता है कि जब सूर्य वृषभ राशि में विराजमान होते हैं, तो इसका असर व्यापक रूप से धरती पर, विशेषकर उत्तरी गोलार्ध में, पड़ता है। इससे इस गोलार्ध में गर्मी का मौसम अपनी चरम अवस्था की बढ़ जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ संक्रांति का राशियों पर असर

वृषभ संक्रांति के समय सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह समय आत्मविश्लेषण, स्थिरता और भौतिक सुखों की ओर झुकाव का समय होता है। आइए जानते हैं, प्रत्येक राशि पर इस संक्रांति का क्या प्रभाव पड़ेगा?

ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

इस संक्रांति के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, विशेषकर फ्रीलांसिंग, साइड बिजनेस या पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आपको अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए और निवेश करते समय पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए।

वृषभ राशि

यह संक्रांति आपके लिए विशेष रूप से शुभ है क्योंकि सूर्य का यह गोचर इस राशि में हो रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय क्षमता प्रबल होगी, जिससे लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। आप नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं और समाज या कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

इस समय सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि छिपे हुए शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। अनिद्रा, पेट की समस्या या मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। योग, ध्यान और प्राणायाम से राहत मिलेगी और ऊर्जा का सही प्रवाह बना रहेगा।

कर्क राशि

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कुछ पुराने संबंध फिर से जीवंत हो सकते हैं। यह समय नई योजनाएं बनाने और उन पर गंभीरता से काम करने का है। पुराने प्रोजेक्ट्स में नई जान आ सकती है और टीम वर्क से सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में सक्रियता आपके आत्मबल को बढ़ाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, साथ ही वरिष्ठों से सहयोग भी मिलेगा। यह समय संयम और धैर्य के साथ कार्य करने का है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा, लेकिन निजी जीवन को भी समय देना न भूलें।

कन्या राशि

इस समय आपके लिए विदेश से जुड़े अवसर, उच्च शिक्षा में प्रगति या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। आप गहरे विचारों में डूब सकते हैं और अपने दृष्टिकोण को खुलकर व्यक्त करने की प्रेरणा मिलेगी। यह आत्मविकास का समय है, जहां आपको अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने का मौका भी मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

इस संक्रांति में आप पैतृक संपत्ति या पूर्व में किए गए निवेश से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वित्तीय दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करें और कोई भी निर्णय पारदर्शिता से लें। रिश्तों में विश्वास बनाए रखना जरूरी है। गलतफहमियों से बचने के लिए संवाद को स्पष्ट रखें। यह समय आपके वित्तीय और पारिवारिक जीवन के लिए निर्णायक हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन या व्यावसायिक साझेदारी में सुधार की संभावना है। यह संबंधों में सामंजस्य बैठाने और पुराने विवादों को सुलझाने का उचित समय है। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें। आपके समझदारी भरे कदम आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

इस अवधि में नौकरी, प्रमोशन या फ्रीलांसिंग के नए अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित करने का समय है, लेकिन स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। भरपूर नींद और नियमित जीवनशैली से आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यह समय कार्य और स्वास्थ्य दोनों के संतुलन की मांग करता है।

मकर राशि

संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर का वातावरण प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जैसे संगीत, लेखन, चित्रकला आदि—इनमें समय देना आपके मन को संतोष देगा। यह समय आपके लिए आत्मअभिव्यक्ति का है, जहां आपकी हॉबी आपके व्यक्तित्व को निखार सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

परिवार के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर की सजावट, मरम्मत या नए सामान की खरीदारी हो सकती है, लेकिन बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। घरेलू मामलों में समझदारी दिखाएं और परिजनों की भावनाओं को सम्मान दें। एक सकारात्मक पारिवारिक वातावरण आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगा।

मीन राशि

इस संक्रांति में आप नए लोगों से मिलेंगे और आपकी संवाद शैली में निखार आएगा। इससे आपके करियर में नए द्वार खुल सकते हैं। नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे और आप अपने विचारों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। यह समय है अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखने और दूसरों को प्रभावित करने का।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: भगवान बुद्ध की 10 अनमोल शिक्षाएं, इसे अपनाने से बदल जाती है जिंदगी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 10, 2025 05:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola