Vivah Panchami: हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का खास महत्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह की सालगिरह के रूप में मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को है। माना जाता है कि इस दिन जो जातक श्री राम जी और माता जानकी के विवाह आयोजन करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है साथ ही जातक जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करने की मनाही होता है माना जाता है कि जो जातक इन कार्यों को करता है उसके जीवन में अशुभ फल की प्राप्ति होती है और तो और जीवन में कई तरह की समस्याएं भी आने लगती है। तो आइए इस खबर में जानेंगे कि विवाह पंचमी के दिन ऐसा कौन सा कार्य करना चाहिए और कौन से नहीं।
यह भी पढ़ें- तिलक लगाने का क्या है धार्मिक महत्व? जानिए सबकुछ
विवाह पंचमी के दिन जरूर करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता जानकी का विवाह उत्सव का आयोजन किया जाता है। जो बेहद ही शुभ और फलदायी होता है।
इस दिन प्रातकाल उठकर भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति का स्थापना करना चाहिए साथ ही पूजा-पाठ भी करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन कुंवारी कन्याओं को 108 बार जानकी मंत्र का जाप करना बेहद ही शुभ होता है। ऐसा करने से श्री राम जी जैसा वर की प्राप्ति होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन उपवास जरूर रखें, इससे श्री राम जी और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विवाह पंचमी के दिन जातक को भजन-कीर्तन करना चाहिए। साथ ही गरीबों को भोजन करना चाहिए। दान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- उल्टी दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी
विवाह पंचमी के दिन भूलकर न करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
साथ ही इस दिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए।
विवाह पंचमी के दिन किसी जातक का अपमान नहीं करना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन अपने जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा भूलकर भी न करें।
साथ ही किसी से भी अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।
यह भी पढ़ें- हथेली में बन जाए 3 योग तो नहीं होगी धन दौलत की कमी
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
45 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines