हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vinayaka Chaturthi: 23 मई को है विनायक चतुर्थी, ऐसे करेंगे पूजा तो गणेशजी होंगे प्रसन्न

विज्ञापन

Vinayaka Chaturthi: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है) इस बार 23 मई 2023 (मंगलवार) को आ रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है, उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। विभिन्न कर्मकांडों के जरिए उन्हें प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। जानिए इस पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी

विनायक चतुर्थी 2023 तिथि

चतुर्थी तिथि का आरंभ – 22 मई 2023 को रात्रि 11.18 बजे
चतुर्थी तिथि का समापन – 23 मई 2023 को अर्द्धरात्रि तक
सूर्योदय के अनुसार चतुर्थी तिथि 23 मई को ही मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन उपायों से दूर होगी मुश्किल, पैसे की होगी बारिश

विज्ञापन

गणेश जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (Vinayaka Chaturthi Puja Muhurat)

इस दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें आप पूजा कर सकते हैं। ये मुहूर्त एवं योग निम्न प्रकार हैं-

रवि योग – सुबह 5.36 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढें: भूल कर भी न खाएं दूसरों के साथ खाना, घोर दुर्भाग्य पीछे पड़ जाएगा

कैसे करें गणपति की पूजा (Ganesh Puja Vidhi)

ज्योतिषाचार्य रामदास के अनुसार विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान कर साफ, स्वच्छ वस्त्र पहन कर तैयार हो जाएं। इसके बाद अपने घर के मंदिर में ही अथवा निकट के किसी मंदिर में जाकर गणेश जी का अभिषेक करें। उन्हें लाल चंदन से तिलक लगाएं, जनेऊ, वस्त्र, रोली, मोली, अक्षत, धूप, देसी घी का दीपक, पुष्प, माला आदि अर्पित करें। उनकी आरती करें और उन्हें मूंग या बेसन का लड्डू प्रसाद स्वरूप चढ़ाएं।

विज्ञापन

आरती के बाद उनके प्रसाद को सभी लोगों में वितरित करें। इस प्रकार गणपति की पूजा की जाती है। इस दिन यदि आप गरीबों को अथवा पशु-पक्षियों को भोजन भी करवा सकें तो यह अति उत्तम होगा। ऐसा करने से आपकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी। साथ ही राहु और केतु का अशुभ प्रभाव भी दूर होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola