Shadashtak Yog Rashifal: शुक्र-वरुण ने बनाया षडाष्टक योग, 7 नवंबर से इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Shadashtak Yog Rashifal: 6 नवंबर की रात शुक्र और वरुण का षडाष्टक योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह शुक्र-वरुण योग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ है. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियों को इस समय करियर और आर्थिक लाभ का खास मौका मिलने वाला है?

shadashtak-yog-2025-rashifal

Shadashtak Yog Rashifal: गुरुवार 6 नवंबर की रात में 10 बजकर 5 मिनट पर शुक्र और वरुण (Venus and Uranus) एक-दूसरे से 150 डिग्री की कोणीय स्थिति में आ चुके हैं. इसे ज्योतिष शास्त्र में ‘षडाष्टक योग’ कहते हैं, जो ग्रहों के एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में रहने के कारण निर्मित होता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि शुक्र और वरुण के इस योग को कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, यह षडाष्टक योग शुक्र ग्रह के तुला और वरुण ग्रह के तुला राशि में रहने के कारण बना है और इन दोनों ग्रहों के बीच 8 डिग्री 40 मिनट की दूरी थी. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है और इन राशियों के जातकों को करियर-कारोबार से भरपूर लाभ होने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ है. करियर में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है. व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे और निवेश लाभकारी साबित होंगे. व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बढ़ेगा और रिश्तों में समझदारी आएगी. स्वास्थ्य के मामले में भी सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा. मित्रों और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे, और सामाजिक जीवन में आनंद बढ़ेगा. शिक्षा और कौशल विकास में समय व्यतीत करना लाभकारी रहेगा. लंबी यात्रा या यात्रा से जुड़े अवसर शुभ संकेत दे सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शादष्टक योग लाभ और खुशहाली लेकर आएगा. काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपका प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ेगा. नए प्रोजेक्ट्स और पार्टनरशिप से आर्थिक लाभ की संभावना है. पुराने विवाद या असमंजस की स्थिति अब साफ हो जाएगी. परिवार में सहयोग और सुख-शांति बनी रहेगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता और नाम की प्राप्ति संभव है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, लेकिन ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा. निवेश और वित्तीय योजनाओं में लंबे समय का लाभ देखने को मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदे का संकेत देता है. नौकरी या व्यवसाय में अचानक अवसर मिल सकते हैं. आपके कड़े प्रयासों का परिणाम दिखाई देगा. निवेश और आर्थिक निर्णय लाभकारी साबित होंगे. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा. इस अवधि में आप अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे. साझेदारी और व्यापारिक समझौते लाभकारी रहेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा. पुराने ऋण या समस्याओं से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ