---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Venus Transit: शुक्र बनाएंगे मालव्य राजयोग, ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल; खर्च से अधिक होगी इनकम!

Venus Transit: 28 जनवरी, 2025 से सुख-वैभव के स्वामी ग्रह शुक्र मीन राशि में गोचर कर मालव्य राजयोग बनाएंगे। इस शुभ और शक्तिशाली योग के असर से 5 राशियां की इनकम उनके खर्च से अधिक हो जाएगी और इन राशियों के जातक धन की बचत से मालामाल हो जाएंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Venus Transit: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, कला, विलासिता, धन, विवाह, भोग-विलास और सुख-समृद्धि का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना गया है। इसकी वजह है कि शुक्र का तत्व जल है और वे एक शुभ प्रभाव वाले सौम्य ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में इनको वृषभ और तुला राशियों का स्वामित्व दिया गया है। शुक्र की स्थिति किसी जातक (व्यक्ति) के जीवन में यह तय करती है कि उसका जीवन प्रेम, कला, धन, सुख, ऐश्वर्य और कामुसख के क्षेत्र में कैसा रहेगा। शुक्र जिस भी राशि में गोचर करते हैं, उस राशि और उससे संबंधित भावों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शुक्र के शुभ गोचर से ऐश्वर्य, प्रेम और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, अटके और रुके हुए काम पूरे होते हैं, धन संकट दूर हो जाता है।

शुक्र बनाएंगे मालव्य राजयोग

मंगलवार 28 जनवरी, 2025 की सुबह में 7 बजकर 12 मिनट पर शुक्र ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि है, जिसमें विराजमान होकर वे सबसे अधिक शक्तिशाली होते हैं और फल देने की उनकी शक्ति सबसे अधिक होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र जब अपनी उच्च राशि मीन में होते हैं, तो ‘मालव्य राजयोग’ का निर्माण करते हैं। मालव्य राजयोग को ज्योतिष शास्त्र में एक बेहद शुभ फलदायी योग बताया गया है। 28 जनवरी, 2025 को उच्च राशि मीन में गोचर करने से शुक्र के मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!

मालव्य राजयोग का राशियों पर असर

शुक्र आर्थिक समृद्धि, आरामदायक जीवनशैली और भौतिक सुखों के कारक हैं, वे प्रेम, रोमांस, विवाह और दांपत्य जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। शुक्र की प्रेरणा से प्रेरणा व्यक्ति रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करता है। जब शुक्र अपनी उच्च राशि में गोचर मालव्य राजयोग का का निर्माण करते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक असर डालते हैं। शुक्र के मालव्य राजयोग का निर्माण से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां की आमदनी उनके खर्च से अधिक होगी और वे मालामाल हो जाएंगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, और यह मालव्य योग बनने से इन जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। खर्च से अधिक आय होगी। धन संचय करने का यह समय उत्तम है। निवेश में लाभ होगा। नौकरीपेशा और व्यवसायी लोगों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। प्रमोशन और व्यवसाय में विस्तार की संभावनाएं हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शुक्र ग्रह का यह योग उनके करियर और वैभव का कारक बनेगा। मालव्य योग आर्थिक समृद्धि लाएगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में आपकी पहचान बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता से आप बड़ी जिम्मेदारियां प्राप्त करेंगे। नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बेहतर रहेगी। ध्यान और योग का अभ्यास लाभकारी होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए मालव्य राजयोग तुला राशि वालों के लिए अत्यधिक शुभ परिणाम देगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। गाड़ी या घर खरीदने का योग बनेगा। यह समय व्यवसाय के विस्तार और नई परियोजनाओं के लिए बहुत अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या उच्च पद मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग प्रबल हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनशैली में सुधार और संतुलित आहार से लाभ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र के मालव्य योग से करियर और संपत्ति में उन्नति होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। नई जिम्मेदारियां और प्रोजेक्ट आपको सफलता दिलाएंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। आप मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। इस राशि में मालव्य राजयोग बनने के कारण यह राशि अत्यंत लाभान्वित होगी। आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। आपको विदेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर में उन्नति होगी। आपको अपनी रचनात्मकता और कला के क्षेत्र में पहचान मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 20, 2025 06:14 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola