Shukra Gochar 2024: शुक्रदेव को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, धन, ऐश्वर्य और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र देव की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शुक्र के प्रबल होने के कारण लोगों को अकस्मात धन लाभ भी होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को शुक्रदेव मंगल के घर में गोचर करेंगे। रविवार को प्रातः: काल 06 बजकर 08 मिनट पर शुक्रदेव मंगल के घर यानी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन खुशनसीब राशियों के बारे में, जिनके लिए धन और ऐश्वर्य के कारक ग्रह का राशि परिवर्तन खुशियां लेकर आएगा।
मेष राशि
शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अक्टूबर से पहले बिजनेसमैन अपना खुद का मकान खरीद सकते हैं। इसके अलावा कारोबारियों को आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा। वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिससे ऑफिस में लोग आपके इंप्रेस होंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अक्टूबर का महीना शुभ है। जीवनसाथी संग संबंध बेहतर होंगे। पुराने निवेश से अकस्मात धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद्रमा गोचर से बना ये प्रभावशाली योग
कर्क राशि
अक्टूबर से पहले कर्क राशि के लोगों के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। धन कमाने के कई नए शानदार अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में तरक्की पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के इनकम में वृद्धि होगी। मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आएगा। युवाओं को समाज में एक नई पहचान मिलेगी। वाहन व प्रॉपर्टी खरीदने का सपना कर्क राशि के जातकों का पूरा हो सकता है। कोई पुरानी इच्छा की पूर्ति होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। धन प्राप्ति के नए मार्ग आने वाले दिनों में कारोबारियों के लिए खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में जबरदस्त इजाफा होगा। आय के नए सोर्स बनेंगे। परिवारवालों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। घरवालों के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कुंभ राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। धन की बजत से भविष्य में लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये 3 रत्न तो मालामाल होना तय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines