---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद्रमा गोचर से बना ये प्रभावशाली योग

Chandra Gochar 2024: मंगल और चंद्रमा ग्रह की युति से मिथुन राशि में बना महालक्ष्मी योग कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके अधूरे सपने जल्द ही धन की देवी मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से पूरे होने वाले हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2024: नौ ग्रहों में चंद्रमा का विशेष स्थान है। ये इकलौता ऐसा ग्रह है, जो बाकी ग्रहों की तुलना में सबसे तेज गति से राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है। एक राशि में चंद्रमा कम से कम ढाई दिनों तक विराजमान रहता है। ऐसे में समय-समय पर चंद्रमा की युति किसी न किसी ग्रह के साथ होती रहती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त 2024 को सुबह 11:34 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय वो मिथुन राशि में विराजमान हैं। हाल ही में मिथुन राशि में मंगल ग्रह ने प्रवेश किया था। ऐसे में मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। महालक्ष्मी योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं अगस्त माह में बना महालक्ष्मी योग किन-किन राशियों के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

चंद्रमा गोचर से बना महालक्ष्मी योग मेष राशि के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबारियों को धन लाभ होने के साथ-साथ कोई बड़ी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। युवाओं के करियर में वृद्धि होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का वाहन खरीदने का सपना सच हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बुध की सीधी चाल से इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, धन की होगी बरसात!

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की कुंडली में महालक्ष्मी योग का निर्माण दशम भाव में हो रहा है, जिससे उन्हें भविष्य में विशेष लाभ होगा। कारोबारियों की जन्म कुंडली में संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। कई साल पहले किए गए निवेश से नौकरीपेशा लोगों को अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। इसके अलावा जॉब कर रहे जातकों को उनका बॉस कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

महालक्ष्मी योग धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। भविष्य में कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। युवाओं को दोस्तों से मुलाकात करके बेहद प्रसन्नता होगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में नई खुशियों का आगमन होने वाला है। धर्म-कर्म के मामलों में धनु राशि के लोगों की रुचि बढ़ेगी। जो लोग नौकरी करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, अगले महीने तक उनका ये सपना सच हो सकता है। इसके अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में इस माह खुशियां बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये 3 रत्न तो मालामाल होना तय!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 29, 2024 10:13 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola