Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, धन, वैभव, और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। 20 जुलाई 2025 की दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर शुक्र ग्रह वृषभ राशि में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल और देवता चंद्रमा हैं। यह नक्षत्र अपनी जिज्ञासु, आकर्षक और बुद्धिमान प्रकृति के लिए जाना जाता है। यह नक्षत्र वृषभ और मिथुन राशियों में फैला हुआ है और इसका प्रभाव जीवन में क्रिएटिविटी, लव और फाइनेंशियल प्रोगेस को बढ़ाता है।
शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा, क्योंकि वृषभ राशि शुक्र की स्वराशि है, जहां यह ग्रह पूर्ण बल में होता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा और इसका प्रभाव उनके जीवन पर कैसे पड़ेगा?
वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस कारण यह गोचर आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। इससे आपका आकर्षण, आत्मविश्वास, और सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लव रिलेशनशिप्स और मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा। इस दौरान आप कोई नया निवेश कर सकते हैं या प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में खासकर कला, फैशन, या सौंदर्य से जुड़े क्षेत्रों में आपको नए अवसर मिलेंगे।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन राशि
इस गोचर से आपकी लाइफ में आर्थिक लाभ और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। मिथुन राशि वालों के 12वें भाव को यह गोचर प्रभावित करेगा। इससे आप आत्ममंथन करेंगे और आपको गुप्त आय के अवसर मिल सकते हैं। मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगा, जिससे मीडिया, लेखन, या कला से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेशों से लाभ की संभावना बनेगी। हालांकि, स्वास्थ्य और नींद का ध्यान रखें, क्योंकि यह गोचर मानसिक तनाव को भी बढ़ा सकता है।
उपाय: सफेद कपड़े पहनें और शुक्रवार को दूध या खीर का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के वालों के लिए शुक्र का यह गोचर 11वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव आय और सामाजिक संबंधों का है। मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव आपके मित्रों और सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करेगा। इस दौरान आपको नए लोगों से मिलने और लव रिलेशनशिप्स में प्रगति के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा और आयात-निर्यात से जुड़े लोग विशेष लाभ कमा सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
उपाय: शुक्रवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और मां लक्ष्मी के मंदिर में सफेद फूल अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। यह गोचर आपके 8वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव परिवर्तन और गहरे रिश्तों का प्रतीक है। मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ाएगा। आर्थिक रूप से यह समय स्थिरता लाएगा और आपको पुराने इंवेस्टमेंट्स और पार्टनरशिप्स से लाभ मिल सकता है। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: शुक्रवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर चतुर्थ भाव में होगा, जो सुख और संपत्ति का भाव है। मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव आपके करियर में नए अवसर लाएगा। यह खासकर उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो कला, साहित्य, या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे और आप कोई नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और गरीबों को भोजन दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- ये 4 राशि वाले बन सकते हैं करोड़पति, राजकुमार के घर आने वाले हैं ‘सेनापति’
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines