---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

26 अप्रैल से चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन!

धन, यश और वैभव के दाता शुक्र 26 अप्रैल को मीन राशि में रहते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशि वालों के जीवन में सुख-समृ्द्धि आने वाली है। इस दौरान इन राशि वालों के जीवन में सुख और अनुशासन दोनों ही देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

शुक्र को ज्योतिष में यश, सुख-संपत्ति, प्रेम, और आनंद का कारक माना जाता है। आगामी 26 अप्रैल 2025 की सुबह 12 बजकर 2 मिनट पर वे मीन राशि में रहते हुए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के जीवन में शनि और शुक्र दोनों के शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि और शुक्र आपस में मित्र हैं। शनि को धैर्य, अनुशासन और कर्मफल का कारक माना जाता है। वहीं, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र गूढ़ ज्ञान, धैर्य, आध्यात्मिकता और स्थायित्व से जुड़ा होता है।

शुक्र के इस नक्षत्र में गोचर से 5 राशि वालों के जीवन में बहार आ जाएगी। इन राशि वालों का जीवन संतुलित और व्यावहारिक हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के 11वें भाव इस गोचर का असर होगा। यह शुक्र की राशि है, इस कारण यहां ज्यादा शुभ फल मिलेगा। आपको बिजनेस और निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको वेट करना पड़ सकता है। सोशल नेटवर्क और हाई क्लॉस के लोगों से आपको फायदा मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के नवम भाव में इस परिवर्तन का असर पड़ेगा। इस कारण विदेश यात्रा के योग बनेंगे। इसके साथ ही किस्मत का भी साथ आपको मिलेगा। आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक उन्नति आपको देखने को मिलेगी। मन की शांति बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वालों के छठवें भाव में इस गोचर का असर होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ ही आपको आलस्य से बचना होगा। जो भी लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

यह गोचर चौथे भाव में होने वाला है। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। नई संपत्ति खरीदने का आपको मौका मिल सकता है। करियर में स्थायित्व आएगा। कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के प्रथम भाव में यह परिवर्तन होगा। इससे आपके अंदर आकर्षण बढ़ेगा। करियर में नए मौके आपको मिल सकते हैं। आपको मेहनत और धैर्य रखना होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। मन की शांति बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की तकदीर बदलेंगे बुध, 21 दिन बाद होने वाले हैं उदय!

First published on: Apr 01, 2025 11:47 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola