---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशियों की तकदीर बदलेंगे बुध, 21 दिन बाद होने वाले हैं उदय!

ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह 8 अप्रैल दिन मंगलवार की सुबह 5 बजकर 4 बजे मीन राशि में उदय होने वाले हैं। बुध के उदय होने से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है। बीते कुछ दिनों से जो लोग परेशान थे, उनको अब राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

बुध को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। अभी ये मीन राशि में मौजूद हैं। मीन राशि में रहते हुए बुध 7 अप्रैल सोमवार की शाम 4 बजकर 36 मिनट पर मार्गी चाल चलने लगेंगे। इस दौरान बुध करीब 24 दिन बाद सीधी चाल चलेंगे। इसके अगले दिन 8 अप्रैल मंगलवार के दिन सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर बुध मीन राशि में ही उदय हो जाएंगे। बुध करीब 21 दिन बाद उदय होंगे। बुध के उदय से कन्फ्यूजन कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

जब बुध मीन राशि में उदय होंगे तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। मीन राशि में बुध नीच के होते हैं। इस कारण मीन राशि में बुध के होने से लोगों की लॉजिकल और एनालिटिकल पावर थोड़ी कमजोर हो जाती है। वहीं, जब बुध इसी राशि में उदय हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियों भरे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में बुध उदय होंगे। इससे नए इनकम के सोर्स बनेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। बिजनेस करते हैं तो क्लाइंट्स या पार्टनरशिप से आपको लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको खूब लाभ होगा और आय के भी स्रोत बनेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के 9वें भाव में बुध रहने वाले हैं। इस कारण यात्रा से आपको लाभ होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स हैं या फिर किसी रिसर्च से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

बुध का उदय कन्या राशि वालों के 7वें भाव में होगा। इससे बिजनेस में नए कॉन्ट्रै्क्ट मिलेंगे। इसके साथ ही पार्टनरशिप से आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो तनाव कम होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के चौथे भाव में इस परिवर्तन का असर होगा। इससे पारिवारिक सुख और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। घर और गाड़ी खरीदने के योग बन सकते हैं। माता से लाभ और सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के पहले भाव में बुध के उदय होने का असर होगा। इससे मानसिक स्पष्टता और कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होगी। नौकरी और बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। इसके साथ ही आपके अंदर लोगों को प्रभावित करने की क्षमता बढ़ेगी। पर्सनल ग्रोथ और सेल्फ कॉन्फिडेंस में इजाफा होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 12 अप्रैल से दूर हो जाएंगे इन 5 राशियों के दुख-दर्द, मंगल करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर!

First published on: Apr 01, 2025 04:01 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola