Shukra Gochar 2025: शुक्र एक शुभ ग्रह है, जिसे दैत्य गुरु शुक्राचार्य भी कहा जाता है। शुक्र देव समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र गोचर भी करते हैं, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मई माह में 31 तारीख को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार वो सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है, जो साहस, भूमि और वीरता आदि के दाता हैं। मेष राशि में गोचर करने से पहले शुक्र देव मीन राशि में विराजमान होंगे, जिसका स्वामी गुरु ग्रह है। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों के ऊपर 31 मई 2025 तक पड़ेगा।
शुक्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों का तनाव!
वृषभ राशि
शुक्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में चुनौतियां आएंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है। पार्टनर पर विश्वास न करने के कारण रिश्ते में दरार आने की संभावना है। घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। गुस्से में आकर कारोबारी वर्ग गलत फैसले ले सकते हैं, जिसके कारण उन्हें भविष्य में पछताना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Mars Transit: मंगल गोचर से 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव, मुश्किलों से जीना होगा मुहाल!
धनु राशि
31 मई 2025 तक का समय धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। शादीशुदा जातकों की भावनाएं अस्थिर रहेंगी, जिसके कारण रोजाना उनकी किसी न किसी से लड़ाई होगी। हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, वो खुद को अकेला महसूस करेंगे, जिसके कारण वो डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। त्वचा संबंधी रोग कारोबारियों को हो सकता है। इसके अलावा काम पर ध्यान न देने के कारण मुनाफे में कमी आएगी। वाहन या कोई महंगी प्रॉपर्टी का सौदा करना इस समय नौकरीपेशा जातकों के लिए सही नहीं रहेगा।
कुंभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को साथी से धोखा मिल सकता है। वित्तीय मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, जिसके कारण फ्यूचर में पैसों की कमी होगी। कर्ज लेना इस समय दुकानदारों के लिए सही नहीं रहेगा, क्योंकि भविष्य में समय पर वो धन वापस नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। माता-पिता से विवाद हो सकता है। हार्मोनल असंतुलन के कारण उम्रदराज जातकों की सेहत बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: इन 3 राशियों के लिए अनलकी रहेगा चंद्र गोचर, बिगड़ेंगे बने-बनाए काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines