---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar: इन 3 राशियों के लिए अनलकी रहेगा चंद्र गोचर, बिगड़ेंगे बने-बनाए काम!

Chandra Gochar 2025: मन के कारक ग्रह चंद्र आज देर रात राशि परिवर्तन करेंगे। इस बार वो मेष राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं आज किस समय चंद्र का गोचर होगा और उसका अशुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव का खास महत्व है, जिसे मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं आदि का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्र देव एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस वजह से चंद्र गोचर का सबसे अधिक प्रभाव राशियों के ऊपर पड़ता है। चंद्र देव आज भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। चलिए जानते हैं चंद्र गोचर के सही समय के बारे में।

किस समय होगा चंद्र गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, नए वर्ष 2025 में 3 फरवरी को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। 3 फरवरी यानी आज देर रात 11 बजकर 16 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र देव मीन राशि में मौजूद हैं, जिसका स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है। जबकि मंगल देव को मेष राशि का स्वामी माना जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: बृहस्पति गोचर का इस राशि पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, नौकरी में आएंगी परेशानियां!

आज से इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य!

मेष राशि

आज चंद्र देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि के जातकों को फायदा होने की संभावना नहीं है। करियर में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिन लोगों की अभी तक नौकरी नहीं लगी है, उन्हें इस माह रोजगार पाने के लिए और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारी वर्ग इस माह किसी को पैसे उधार न दें। नहीं तो धन अटक सकता है। जिन जातकों की उम्र 60 से 80 के बीच है, उन्हें बदलते मौसम में कोई गंभीर रोग हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

चंद्र का ये गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए भी अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। कारोबारियों की कोई डील समय पर पूरी नहीं हो पाएगी, जिससे कारण उन्हें भविष्य में तगड़ा नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में बनी सुख-शांति भंग होगी, जिसके कारण घर में तनाव का माहौल बना रहेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिलेगी।

तुला राशि

मेष और सिंह के अलावा तुला राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए ये महीना अनुकूल नहीं है। परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त नहीं होंगे, जिसके कारण पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में दरार आने के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। अविवाहित जातकों की कुंडली में इस समय विवाह का योग नहीं है। कारोबारियों के बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 03, 2025 09:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola