पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर से मालामाल होंगी ये 3 राशियां, लव लाइफ में बढ़ेगी मिठास

1 अप्रैल, 2025 की सुबह में 4 बजकर 25 मिनट पर शुक्र ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र गोचर 3 राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

shukra-gochar-venus-transit

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर नक्षत्र का एक विशेष प्रभाव होता है। जब कोई ग्रह किसी विशेष नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो इसके कारण व्यक्ति की जीवनशैली, विचारधारा, भावनाओं, और रिश्तों पर असर पड़ता है। मंगलवार 1 अप्रैल, 2025 की सुबह में 4 बजकर 25 मिनट पर शुक्र ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं।

शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो प्रेम और रिश्ते, सामजिक उन्नति, क्रिएटिविटी, कला, धन, समृद्धि, स्वास्थ्य आदि पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र गोचर 3 राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के जातक प्रेम जीवन, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन में सुधार देखेंगे। उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भविष्य में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं, इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

वृषभ राशि

शुक्र का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर वृषभ राशि के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस होगी। आप अपने जीवन के हर पहलू में सामंजस्य और संतुलन पा सकेंगे। कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन में आप अपनी समस्याओं का समाधान बहुत आसानी से कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा। प्रेम संबंधों में बहुत मिठास आएगी। आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अपनी भावनाओं को और गहरे से समझ पाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को उनके कामकाजी जीवन में उन्नति के नए रास्ते मिल सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। यह समय व्यापारिक साझेदारी के लिए भी अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ने जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शुक्र का यह नक्षत्र गोचर प्रेम और रिश्तों में नई उमंग लाएगा। यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत ही शुभ होगा। रिश्तों में भावनात्मक संपर्क मजबूत होगा। यदि आप किसी खास रिश्ते की ओर अग्रसर हो रहे हैं, आप बेहतर संबंध बनाने में सक्षम होंगे। इस गोचर के दौरान आपको मानसिक शांति और आत्मनिर्भरता मिलेगी।

मकर राशि

शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल देगा। कामकाजी जीवन में सफलता मिलने के साथ-साथ प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। आपकी सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा और जीवन की कठिनाइयों से उबरने का मौका मिलेगा। यह समय आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक लाभकारी रहेगा। आपके काम में तेजी आएगी और आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्र का गोचर प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह समय आपके लिए रिश्तों को सुधारने, नई शुरुआत करने और अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाने का होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ