---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 3 राशियों की धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी! कला-रोमांस के कारक ग्रह पलटेंगे किस्मत

Venus Transit 2024: सितंबर के पहले हफ्ते में सूर्य, बुध समेत शुक्र ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए कला और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

Venus Transit 2024: शुक्र देव को 9 ग्रहों में बेहद खास स्थान प्राप्त है। जो भौतिक सुख, भोग-विलास, वैवाहिक सुख, कला, सौन्दर्य, शौहरत, रोमांस और काम-वासना के कारक ग्रह हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 2 सितंबर 2024 को शुक्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। 2 सितंबर को सुबह 05:20 मिनट पर शुक्र देव ने हस्त नक्षत्र में गोचर किया है। जहां पर वह 13 सितंबर 2024 तक रहेंगे। 13 सितंबर को शुक्र देव हस्त नक्षत्र में से निकलकर चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

शुक्र के सोमवती अमावस्या यानी 2 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों के जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा। पर तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए शुक्र गोचर खुशियों की चाबी लेकर आया है।

---विज्ञापन---

3 राशियों का हुआ भाग्योदय!

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है। इसी कारण इस राशि के लोगों के ऊपर सदा शुक्र देव अपनी कृपा बनाकर रखते हैं। शुक्र के मेहरबान होने से वृषभ राशि के लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में काम की तारीफ होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके कारण मुश्किल से मुश्किल समय को भी आप आसानी से पार कर लेंगे। वृषभ राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- गरीबी का मुख्य कारण है दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना! जानें वास्तु नियम

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कला-रोमांस के कारक ग्रह इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं। इसी वजह से आने वाले दिनों में इस राशि के जातकों के ऊपर शुक्र देव की कृपा बनी रहेगी। कुछ ही समय में अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। कारोबारियों की धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा कन्या राशि के लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों के ऊपर सदा शुक्र देव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक यदि सच्चे मन से शुक्र देव की उपासना करते हैं, तो उन्हें भौतिक सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा धन प्राप्ति के भी प्रबल योग बन रहे हैं, जिसके कारण पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, 12 राशियों को होगा लाभ! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2024 11:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola