Venus Transit 2024: 2 दिसंबर तक ये 3 राशियां जिएंगी ऐशो आराम की जिंदगी! शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

Venus Transit 2024: नवंबर और दिसंबर माह में शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशियों का जीवन बदल जाएगा। आइए जानते हैं शुक्र कब-कब राशि परिवर्तन करेंगे और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों पर सबसे ज्यादा होगा।  

shukra-gochar-kumbh-rashi
विज्ञापन

Venus Transit 2024: शुक्र को धन, भोग-विलास, वैवाहिक सुख, भौतिक सुख, सौंदर्य, कला, लग्जरी लाइफ और रोमांस का स्वामी माना जाता है। जो हर 26 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि इस बीच मात्र 11 दिन तक शुक्र किसी एक नक्षत्र में रहते हैं, जिसके बाद वो फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय शुक्र देव वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। जहां पर 7 नवंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। 7 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करेंगे। जहां पर वह 2 दिसंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे।

2 दिसंबर 2024 तक शुक्र के दो बार राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा। जहां कुछ राशियों के लोगों के लिए शुक्र का डबल गोचर अशुभ रहेगा, तो कुछ लोगों को इससे लाभ भी होगा। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर 2 दिसंबर 2024 तक शुक्र देव अपनी कृपा बनाए रखेंगे।

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

नवंबर और दिसंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्र गोचर से जीवन में खुशहाली का वास होगा। व्यापारियों के काम में वृद्धि होगी, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें दिवाली पर अच्छा-खासा बोनस मिल सकता है। इसी के साथ तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। शादीशुदा जातकों की वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिसके कारण घरवालों से लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे।

कर्क राशि

अगर आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके लिए आने वाले दो माह कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ हैं। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बुद्धि का विकास होने से छात्र वर्ग को परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल होंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का दो बार राशि परिवर्तन करना फलदायी रहेगा। भाग्य से मिल रहे साथ के कारण अटके हुए काम दो से तीन माह में पूरे हो जाएंगे। इसी के साथ इनकम में भी वृद्धि होगी। कारोबारियों की एक के बाद एक कई डील पूरी हो जाएंगी, जिससे मोटा मुनाफा होगा। इसके अलावा नए व्यापारिक सौदे भी लाभदायक रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। साथ ही घर का माहौल अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ