शुक्र-सूर्य युति से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत; करियर, नौकरी और बिजनेस पर सकारात्मक असर

Shukra Surya Yuti: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और सूर्य की युति को शुभ माना गया है। जून 2024 में 15 मई को सूर्य के मिथुन राशि में प्रविष्ट होने से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक असर होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है?

Shukraditya-Yog

Shukra Surya Yuti: ऐश्वर्य-वैभव, प्रेम, भोग-विलासिता के ग्रह शुक्र 12 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं सूर्यदेव भी 15 जून को राशि परिवर्तन कर इसी राशि में विराजमान होंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से एक बार फिर शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का 3 राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक असर होगा, लेकिन करियर, नौकरी और बिजनेस पर विशेष और सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

शुक्र-सूर्य युति का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

शुक्र-सूर्य युति के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के करियर, नौकरी और बिजनेस पर काफी अनुकूल असर होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातक की दिनचर्या व्यवस्थित होगी, आलस्य और टालमटोल की प्रवृति घटेगी, जो उनके रैंक को ऊंचा उठाने में मददगार होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में एक नई व्यवस्था बनेगी। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार होने के योग हैं, जो भविष्य में बेहतर लाभ देने वाली सिद्ध होगी।

विज्ञापन

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में खूब प्रगति होने के योग हैं, लाभ के नए रास्ते खुलेंगे, प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट्स की आर्थिक स्थति अच्छी होगी, स्टाइपेंड की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ होने से पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। जॉब करने वाले जातक ऑफिस में विरोधियों की पहचान कर पाएंगे और उसके अनुसार रणनीति बनाकर चलने से लाभ होने की संभावना है। बेरोजगारों के लिए भी नए अवसर आने के योग हैं।

विज्ञापन

धनु राशि:

शुक्र और सूर्य की युति के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के योग हैं। इसका सकारात्मक असर हर काम पर पड़ेगा। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा, कलीग और बॉस से पटरी बैठेगी। वर्क टारगेट को समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं, भविष्य में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। बेरोजगारों के पसंद की जॉब की तलाश पूरी होगी। आर्थिक संकट दूर होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ