Shukra Uday 2026 Rashifal: शुक्रदेव 2026 की शुरुआत में होंगे उदित, इन 3 राशियों को अपार धन के साथ मिलेगा हर सुख

Shukra Uday 2026 Rashifal: साल 2026 की शुरुआत में शुक्र ग्रह मकर राशि में उदित होंगे, जो जीवन में वैभव और समृद्धि लेकर आएंगे. यह समय खासकर 3 राशियों के लिए खुशहाली और धन-लाभ का होगा. आइए जानते हैं, कौन-सी 3 राशियों के लिए यह शुक्र उदय सबसे लाभकारी रहेगा?

shukra-uday-2026

Shukra Uday 2026 Rashifal: शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, लग्जरी और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है. जब भी शुक्र की चाल बदलती है, यह इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डालता है. साल 2026 की शुरुआत में वैदिक ज्योतिष के अनुसार धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह मकर राशि में उदित होने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस ग्रह के उदय से यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन यह खास तौर पर 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ फल लेकर आने के योग दर्शा रहा है. इस दौरान इन राशियों के जातकों के जीवन में खुशहाली, करियर में उन्नति और धन संबंधी लाभ के नए अवसर खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

2026 में वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का उदय अत्यंत शुभ रहेगा. करियर और व्यवसाय में बड़े अवसर सामने आएंगे. किसी पुराने निवेश या व्यवसाय में अब लाभ मिलने के योग हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. इस समय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सही योजना बनाना फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का उदय लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नए करियर अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए लाभ और नए निवेश के मौके खुलेंगे. धन का संचय बढ़ेगा और अचानक मिलने वाले लाभ के योग हैं. प्रेम और सामाजिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. स्वास्थ्य और मानसिक शांति के मामले में सुधार होगा. इस अवधि में अपने कौशल और अनुभव का सदुपयोग करना आपके लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का उदय वैभव और समृद्धि लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और फंसे हुए धन की प्राप्ति संभव है. करियर में तरक्की और नए प्रोजेक्ट के अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और पारिवारिक सुख बढ़ेगा. मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. इस समय में भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए नई योजनाओं को अमल में लाने का यह उपयुक्त समय है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ