Venus Retrograde 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, ऐश्वर्य और धन का कारक कहा गया है। इसके साथ ही शुक्र को शुभ ग्रह भी माना गया है। शुक्र जब कभी भी राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर समस्त प्राणियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र कुछ समय से व्रकी यानी उल्टी चाल में विचरण कर रहे थे। हाल ही में 4 सितंबर को शुक्र देव मार्गी हो गए। किसी भी ग्रह का मार्गी यानी सीधी चाल में आना शुभ माना जाता है। ऐसे में शुक्र के मार्गी होने से कुछ राशियों को विशेष फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।
कर्क राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र कर्क राशि में मार्गी हुए हैं। ऐसे में शुक्र की सीधी चाल से कर्क राशि वालों का भाग्य बदलने वाला है। शुक्र गोचर के दौरान सभी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान तमाम भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। निवेश से आर्थिक लाभ होगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
यह भी पढ़ें: ‘विपरीत राजयोग’ से बदलने जा रही है इन 3 राशि वालों की किस्मत, रातों-रात होगा अपार धन लाभ
सिंह राशि
शुक्र का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को बिजनेस और रोजगार में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी के लिए नया ऑफर मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र की सीधी चाल शुभ मानी जा रही है। दरअसल इस दौरान इनकम के कई स्रोत बनेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में बिजनेस से अत्यधिक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी वाले कार्यों में धन लाभ की संभावना है। लव लाइफ में खुशियां मिलेंगी। वैवाहिक जीवन इस दौरान खुशहाल रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी। विदेश से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा अचानक धन लाभ का भी योग बनेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines