सुख-वैभव के दाता शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, बुलंद होगा इन 3 राशियों का सितारा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

अप्रैल, 2025 की सुबह में सुख-वैभव के दाता शुभ ग्रह शुक्र उत्तराभाद्रपद से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र के इस नक्षत्र गोचर का असर से 3 राशियों के जातकों का सितारा बुलंदियों को छू सकता है। इनके इनकम में बरकत होने से इनका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

shukra-nakshatra-gochar-grah-gochar-2025-rashifal

वैदिक ज्योतिष में धन, ऐश्वर्य, सुख, संपत्ति, प्रेम, भोग विलास आदि के स्वामी और दाता ग्रह शुक्र ने आज अप्रैल 2025 माह की पहली तारीख को नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। इसके साथ उन्होंने यह भी आगाज कर दिया है, ग्रहों के गोचर के लिहाज से यह महीना कैसा रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगलवार 1 अप्रैल, 2025 की सुबह में 4 बजकर 25 मिनट पर शुभ ग्रह शुक्र उत्तराभाद्रपद से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर चुके हैं।

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

शुक्र के इस नक्षत्र गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह गोचर बेहद फलदायी है। इन 3 राशियों के जातकों का सितारा बुलंदियों को छू सकता है, हर कार्य में सफलता मिलने के योग बने हैं। इनकम में बरकत होगी और धन-धान्य से घर भरा रहेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने के योग दर्शा रहा है। यह नक्षत्र गोचर आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत कर सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा और परिवार के साथ संबंधों में भी सुधार होगा। इस दौरान व्यापार और करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, पुराने निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबारी यात्रा का फल भी अच्छा मिलेगा। किसी मित्र की सहायता से रुके काम में प्रगति होगी।

कर्क राशि

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि पर भी सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। यह समय कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम, विवाह और रिश्तों के मामलों में बहुत ही शुभ है। इस समय वे अपने रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम का अनुभव करेंगे। वित्तीय पक्ष भी मजबूत होगा और आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और परिवार के सभी सदस्य खुशहाल होंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों की इनकम भी बढ़ने के आसार हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र गृह के इस नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के जातकों को व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। इस समय उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आपके लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। सिंगल जातकों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ