---विज्ञापन---

मोहिनी एकादशी पर सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग का बना महासंयोग, 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ

Mohini Ekadashi 2024: 19 मई को मोहिनी एकादशी के दिन एक साथ कई महासंयोग बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन बने संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए मोहिनी एकादशी खुशियां लेकर आ सकती है।

Mohini Ekadashi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर महीने दो एकादशी आती है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष के दिन पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मोहिनी एकादशी का आरंभ 18 मई 2024 को सुबह 11:23 से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 19 मई को दोपहर 01:50 पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 19 मई 2024, दिन रविवार को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की मोहिनी स्वरूप में पूजा की जाती है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल मोहिनी एकादशी का पर्व बहुत खास है। इस दिन एक साथ कई महासंयोग बन रहे हैं। मोहिनी एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, राजभंग योग और शुक्रादित्य का संयोग बन रहा है। मोहिनी एकादशी के दिन बन रहे महासंयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए मोहिनी एकादशी लकी रह सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: पंडित सुरेश पांडेय ने बताया बुरे कर्मों से कैसे पड़ता है जीवन पर प्रभाव?

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए मोहिनी एकादशी शुभ समाचार लेकर आ सकता है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मोहिनी एकादशी के दिन बने दुर्लभ संयोग से कर्क राशि के लोगों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से जिन लोगों को संतान नहीं हो रही है, उन्हें जल्द ही शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के करियर में बड़ा बदलाव हो सकता है। सैलरी बढ़ने के साथ-साथ प्रमोशन में भी वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

दांपत्य जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें जल्द ही बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस ऑर्डर से भले ही आपको अभी मुनाफा न हो, लेकिन आने वाले समय में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

नौकरी पेशा लोगों को धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं, जिससे आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य से मिले साथ की वजह से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। मायके से जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Astro Tips: तरक्की पाने के लिए राशि अनुसार रखें इन चीजों को पास

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 15, 2024 02:36 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola