---विज्ञापन---

Video: रुद्राष्टकम का पाठ करने से दूर होंगी ये 30 परेशानियां! जानें जाप करने के नियम

Rudrashtakam Stotram Benefits: धार्मिक मान्यता के अनुसार, कोई व्यक्ति अगर सच्चे मन से 'रुद्राष्टकम' स्तुति का पाठ करता है, तो धीरे-धीरे उसे अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। चलिए जानते हैं 'रुद्राष्टकम' का पाठ करने से जुड़े नियम और फायदों के बारे में।

---विज्ञापन---

Rudrashtakam Stotram Benefits: धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रत्येक पाठ, यंत्र, मंत्र और चालीसा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन इनका उच्चारण करते समय कुछ नियमों को पालन जरूर करना चाहिए, नहीं तो पाठ का फल नहीं मिलता है। इसके अलावा प्रत्येक पाठ के जाप के अपने फायदे होते हैं। आज हम आपको ‘रुद्राष्टकम’ यानी ‘श्री शिव रुद्राष्टकम’ स्तुति के पाठ करने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए खासतौर पर ‘श्री शिव रुद्राष्टकम’ का पाठ किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार 7 दिनों तक सच्चे दिल से ‘रुद्राष्टकम’ स्तुति का पाठ करता है, तो उसे अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सदा खुशहाली रहती है। साथ ही सेहत में भी सुधार होने लगता है।

माना जाता है कि इस पाठ के नियमित जाप से व्यक्ति को अपनी एक या दो नहीं बल्कि कम से कम 30 तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी ‘श्री शिव रुद्राष्टकम’ का पाठ करते हैं, तो इसके उच्चारण से जुड़े नियमों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- निर्जला एकादशी से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! जानें तिथि और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2024 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola