हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vastu Tips: नया घर खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, अन्यथा लाइफ बर्बाद हो जाएगी

विज्ञापन

Vastu Tips: हर आदमी चाहता है कि उसका अपना घर हो जहां वह सुकून से रहे सकें। इसी कारण व्यक्ति नया मकान खरीदने से पहले पूरी तरह जांच-परख भी करता है। हालांकि कई बार हर तरह से अच्छे दिखने वाले मकान में भी छोटे-छोटे वास्तु दोष होते हैं। इन दोषों के कारण उस घर में जो भी रहता है, उसकी लाइफ पूरी तरह बर्बाद हो जाती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार नया मकान खरीदते समय कुछ बातों (Vastu Tips) का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से आप मकान का सही अर्थों में आनंद ले पाएंगे। यही नहीं, आपका भाग्य भी पूरी तरह से आपका साथ देगा। जानिए इन वास्तु टिप्स के बारे में

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर है सीताष्टमी, इन उपायों को करते ही फटाफट होगी शादी

नया घर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें (Vastu Tips)

कभी भी ऐसा मकान न खरीदें, जिसके मेन गेट के आगे T-प्वाइंट बन रहा है यानि तीन सड़कें मिल रही हों। ऐसा मकान उस घर में रहने वाले परिवार को नष्ट कर देता है।

ऐसा मकान भी न खरीदें जिसमें शनि, राहु और केतु के कारक पेड़ हों। यानि जिन घरों में कांटेदार, दूध वाले पेड़-पौधे हों, उन मकानों को खरीदने से पहले इन सब वृक्षों को हटा देना चाहिए। अन्यथा यह अशुभ रहता है।

जब भी घर खरीदें तो ऐसा घर भूलकर भी न खरीदें, जिसमें घुसते ही डर लगें। अंदर से डरावना और भयावह दिखने वाला मकान वास्तव में नकारात्मक शक्तियों यथा भूत, प्रेत आदि से ग्रसित होता है। उस मकान में रहने वाले लोग अक्सर परेशान रहते हैं। उनकी तरक्की भी नहीं हो पाती है।

यह भी पढ़ेंः Kark Rashifal 2023: शनि-राहु की युति ढाएगी कहर, भूल कर भी न खरीदें नया वाहन और प्रोपर्टी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें