VastuTips: अगर आपने भी अपने घर में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगा रखा है या फिर आप इसे अपने घर में लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल वास्तु शास्त्र (Vastu Sastra) में घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी खत्म होता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ोतरी होती है। लेकिन बड़ी तादाद में लोगों को पता नहीं होता है कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।
सही दिशा में लगाएं मनी प्लांट का पौधा
गलत दिशा में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा लगाने से घर में खुशहाली लाने के बजाये उल्टा नकारात्मकता लाने लगता है। इसका असर घर की आर्थिक स्थिति पर बेहद ही बुरा पड़ता है। यानी घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से जहां पैसा, शांति, सुख और समृद्धि आती है, तो गलत दिशा में लगाने से फायदे की जगह लोगों को नुकसान होती है।
इस दिशा में कभी भी नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट (Money Plant) को ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में कलेश और आर्थिक तंगी आती है। अगर मनी प्लांट का पौधा घर के बाहर न लगाकर अंदर लगाया जाय तो ज्यादा लाभ मिलता है।
अभी पढ़ें – यहां स्थित है देश का एकमात्र श्राद्ध देव मंदिर, भागवत पुराण में भी मिलता है उल्लेख
जमीन पर न फैले मनी प्लांट का पौधा
मनी प्लांट (Money Plant) की बेल को लगते वक्त हमेशा ध्यान रखे की इसे कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। हमेशा इसे दीवार के सहारे ऊपर की और बढ़ने का रास्ता देना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर मनी प्लांट की बेलें जमीन पर फैलेंगी तो घर में आर्थिक नुकसान होता रहेगा। साथ ही मनी प्लांट के पौधे को कभी भी पानी का कमी से मुरझाना या फिर पीला नहीं पड़ने देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट को लगाना होता है सबसे अच्छा
वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र बेल और लता वाले पौधों का भी स्वामी है। इस दिशा में लगा मनी प्लांट बेहद शुभ फल दायक होता है। मनी प्लांट के पौधे को बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र के दिन घर में लाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन भी व्यक्ति को शुभ फल देने वाले गणपति का माना जाता हैं।
पैसों की किल्लत दूर करने के लिए इस दिशा में लगाएं पौधा
पार्टनर के साथ अगर रिश्ते में खटास आ गई है तो सबसे पहले अपने घर के वेस्ट या ईस्ट जोन से मनी प्लांट हटा दें। घर के इस कोने में रखा मनी प्लांट आपको मानसिक परेशानी देने के साथ रिश्ते में खटास लाता है। ऐसे में घर के लोगों के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आपको दिल शेप की पत्तियों वाले मनी प्लांट को घर में लगाना चाहिए। पैसों की किल्लत दूर करने के लिए आपको नोट की शेप वाला मनी प्लांट साउथ ईस्ट दिशा में लगाना चाहिए।
अभी पढ़ें – रोमांस और रोमांच से भरा रहेगा इनका दिन, सभी मूलांक वाले यहां जानें अपना राशिफल
इस दिन मनी प्लांट में नहीं देना चाहिए जल
इसके अलावा कभी भी रविवार को इस पौधे में जल नहीं देना चाहिए और जल देते समय हमेशा पानी में एक चम्मच दूध मिला दें। ऐसा करने से घरमें सुख आने के साथ पैसों की कमी भी दूर होगी। अगर आप मनी प्लांट लगते हुए ये सब बातें ध्यान में रखेंगे तो ये आपके घर के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines