Vastu Tips for Tulsi Plant: भारतीय वास्तु में पेड-पौधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यदि आप चाहें तो केवल कुछ पेड़-पौधों को अपने घर में लगाकर ही अपना पूरा भाग्य बदल सकते हैं। इसके लिए आपको न तो किसी तरह के पूजा-पाठ करने की जरूरत है और न ही कोई कड़ी मेहनत की। बस सही दिशा में सही पेड़ लगा दीजिए और रोजाना उसमें पानी दे दीजिए। इतना काफी है।
न केवल वास्तु वरन हिंदू धर्म में भी तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। तुलसी की पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का भी वरदान मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कई शकुन और अपशकुन भी बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार यदि घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो यह बरकत देता है। जानिए तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में जो भाग्य बदल देंगे।
यह भी पढ़ें: गुलाब के फूल का यह टोटका पल भर में बदलेगा किस्मत, आप भी आजमा कर देखें
शास्त्रों में बताए गए हैं तुलसी से जुड़े ये नियम (Vastu Tips for Tulsi Plant)
- वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को सदैव घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना चाहिए। यदि वहां संभव नहीं हो तो इसे पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाएं। तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।
- आप जहां भी तुलसी का पौधा लगा रहे हैं वहां पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे के पास स्वच्छता हो, कुत्ते जैसे जानवर न रहते हों। वहां पर टॉयलेट आदि स्थान भी नहीं होने चाहिए।
- तुलसी लगाने के लिए गुरुवार का दिन सर्वोत्तम बताया गया है। यदि किसी कारण से ऐसा न हो सके तो शुक्रवार अथवा शनिवार को भी तुलसी का पौधे लगाया जा सकता है। रविवार को कभी भी तुलसी न लगाएं। रात के समय में भी तुलसी के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। जहां तक संभव हो सूर्यास्त के पहले ही तुलसी का पौधा लगाएं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: मनीप्लांट नहीं इस पौधे को घर में लगाने से चमकेगा भाग्य, तुरंत दिखेगा चमत्कार
- तुलसी में सदैव देसी घी का दीपक या धूप बत्ती ही जलानी चाहिए। कई लोग ऐसा न करके अगरबत्ती जला देते हैं। तुलसी के पौधे के पास अगरबत्ती कभी नहीं जलानी चाहिए। अगरबत्ती जलाने से दोष लगता है।
- तुलसी सभी मौसम आसानी से झेल लेती है परन्तु सर्दी का मौसम इसके लिए थोड़ा कठिन होता है। अतः सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे को किसी कपड़े से ढंक दें या ऐसे स्थान पर रखें जहां वह ठंडी हवा से बच सकें।
- घर में कभी भी तुलसी के मुरझाए या मृत पौधे को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा पौधा घर में अपशकुन लाने वाला होता है। जैसे ही तुलसी का पौधा मुरझाएं या सूख जाएं तो उसकी देखभाल करें। मरे हुए पौधे को हटा कर तुरंत ही उसकी जगह दूसरा पौधा लगा दें।
- तुलसी के पत्ते तोड़ने के लिए भी शास्त्रों में नियम बताए गए हैं। इस पवित्र पौधे के पत्ते रविवार को नहीं तोड़ने चाहिए। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी के पत्ते तोड़ने का निषेध किया गया है। आवश्यकता हो तो तुलसी के पत्ते पहले ही तोड़कर पानी के एक छोटे से बर्तन में डाल दें। आप चाहें तो तुलसी के पत्ते फ्रिज में भी रख सकते हैं। इससे आपको गलत दिन पत्ते तोड़ने का दोष नहीं लगेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
19 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines