Vastu Tips for Stairs: आजकल घरों में कम जगह में ज्यादा स्पेस बनाने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में लोग सीढ़ियां बनवाते समय उनके नीचे भी रैक्स, अलमारी, टॉयलेट या दूसरी चीजें बना लेते हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है।
पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार घर में सीढ़ियों की स्थिति कहां है तथा उनके नीचे क्या है, इसका असर उस घर में रहने वाले परिवार पर पड़ता है। कई बार अच्छी भली किस्मत होते हुए भी व्यक्ति को दुख उठाना पड़ता है। जानिए सीढ़ियों से जुड़ी वास्तु टिप्स के बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips-घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा
सीढ़ियां बनाते समय ध्यान रखें ये बातें (Vastu Tips for Stairs)
- सीढ़ियां हमेशा घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में ही होनी चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में कभी सीढ़ियां न बनाएं। यदि किसी कारणवश वहां पर सीढ़ियां बना रहे हैं तो सीढ़ियों के ऊपर की गुमटी न बनाएं, इससे भी वास्तु दोष दूर होगा।
- सीढ़ियां हमेशा क्लॉकवाइज ही होनी चाहिए। एंटी-क्लॉकवाइज सीढ़ियां बनवाना घर में नेगेटिविटी लाता है।
- सीढ़ियों के नीचे कभी भी किचन, बाथरूम, पूजारूम या मंदिर नहीं बनाना चाहिए। इससे भयंकर वास्तु दोष होता है जो आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
- वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे डस्टबिन या कूड़ादान रखने की भी मनाही की गई है। ऐसा करना घर में कलह करवा सकता है।
- घर में सीढ़ियों के नीचे कभी भी पानी का नल नहीं लगवाना चाहिए। ऐसा होने पर घर में पैसा रुकता नहीं है और हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।
- सीढ़ियों के नीचे या पास में जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति खराब होती है और परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines