Vastu Tips: घर बनाते समय यदि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाए तो उस घर में रहने वाले सदैव फलते-फूलते हैं। उनके जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती और हमेशा खुशहाली रहती है।
इसी प्रकार यदि ऑफिस या फैक्ट्री बनवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखने से कारोबार दिन दूना रात चौगुना तरक्की करने लगता है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसी ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में, जिन्हें आपको अपने ऑफिस, कार्यस्थल पर ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी
फैक्ट्री/ ऑफिस में करें इन वास्तु नियमों का पालन (Vastu Tips)
- अपने तैयार माल को हमेशा फैक्ट्री/ ऑफिस के वायव्य कोण (नॉर्थ-वेस्ट डायरेक्शन) में रखना चाहिए। ऐसा करने से सेल बढ़ेगी और ज्यादा मुनाफा होगा।
- वास्तु के अनुसार अपने कारोबार स्थल पर तिजोरी की दिशा हमेशा ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट डायरेक्शन) में ही होनी चाहिए। यदि यहां संभव न हो तो नैऋत्य कोण (साउथ-वेस्ट डायरेक्शन) में रखें। ऐसा करने से तिजोरी हमेशा भरी रहेगी और कभी पैसों की तंगी नहीं आएगी।
- पानी के लिए बोरिंग ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट डायरेक्शन), उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में करवाना चाहिए। इसी प्रकार जनरेटर को अग्नि कोण (साउथ-ईस्ट डायरेक्शन) में रखें।
- फैक्ट्री में कुछ हिस्सा मिट्टी वाला भी होना चाहिए, जहां पर आप बड़े पेड़ या गार्डन लगाएं। मिट्टी को शुक्र तथा पेड़ों को बुध का कारक माना गया है। यदि इन्हें अपने ऑफिस में स्थान देंगे तो मां लक्ष्मी सदैव आप पर कृपा करेगी। इस उपाय से वास्तु दोष भी दूर होंगे।
- फैक्ट्री, व्यापार स्थल पर अपने बैठने के लिए सदैव नैऋत्य कोण (साउथ-वेस्ट डायरेक्शन) में ही ऑफिस बनवाएं। यदि यहां संभव न हो तो ईशान कोण में भी ऑफिस बनवा सकते हैं। ऐसा करने से सभी कर्मचारी आपकी बात मानेंगे और कारोबार में तरक्की होगी।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर-परिवार के हर क्लेश की काट है ये आसान सा उपाय, ऐसे करें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
11 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines